{"_id":"64078afae843d512fa094f54","slug":"boy-crushed-to-death-by-tractor-badaun-news-c-4-1-bly1016-87457-2023-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: ट्रैक्टर से कुचलकर बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: ट्रैक्टर से कुचलकर बालक की मौत
विज्ञापन
बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला जाटान में मंगलवार शाम करीब चार बजे अनियंत्रित ट्रैक्टर ने घर के बाहर खेल रहे बालक को रौंद दिया। हादसे में बालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने हादसे की सूचना पुलिस को नहीं दी है। वह इस मामले में कार्रवाई करना नहीं चाहते हैं।
नगला जाटान निवासी महीपाल उर्फ कल्लू का सात वर्षीय पुत्र पवन कुमार घर के सामने खेल रहा था। इस दौरान गांव का ही एक व्यक्ति अपने ट्रैक्टर को लेकर इधर से गुजर रहा था। इस दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया। पवन पहिये के नीचे आ गया। परिजन उसे निजी चिकित्सक के यहां लेकर पहुंचे। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। संवाद
शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, तीन पर रिपोर्ट

- बिहार की महिला को शादी का झांसा देकर लाया था बिनावर का युवक
संवाद न्यूज एजेंसी
उसावां। शादी का झांसा देकर बिहार की महिला के साथ दुष्कर्म किया गया। मामले में आरोपी युवक, उसके भाई और पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने पीड़ित महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।
विज्ञापन
पीड़ित महिला के मुताबिक वह पति के साथ हरियाणा के बल्लभगढ़ में रहती थी। पति मजदूरी करता था। डेढ़ साल पहले उसकी मृत्यु हो गई। इसके बाद वह बल्लभगढ़ में अपने रिश्तेदार के साथ रहने लगी, जहां उसकी मुलाकात बिनावर इलाके के गांव पलिया झंडा निवासी अंकित बाबू से हुई। अंकित वाहन चालक है।
15 दिन पहले शादी का झांसा देकर वह उसको ले आया। वह उसे अपने घर नहीं ले गया। वह उसावां में किराये के कमरे में रहने लगा। कमरे पर अंकित का भाई घनेंद्र उर्फ छोटू व पिता भी आ गया। उसने अंकित से शादी करने को कहा तो वह टालमटोल करता रहा। बाद में उसके रुपये और जेवरात लेकर फरार हो गया। जब लौटकर आया तो अंकित, उसके भाई और पिता ने उसे बंधक बना लिया।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर अंकित, उसके भाई और पिता पर शादी का झांसा देकर जेवर, नकदी हड़पने और दुष्कर्म की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। इस संबंध में थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, मामले की जांच की जा रही है।
कोतवाली में आत्मदाह की कोशिश करने वाले को भेजा जेल

सहसवान। कोतवाली में पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास करने वाले युवक पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया।
चार दिन पहले मोहसिन और विकार के बीच मारपीट हुई थी। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों पर रिपोर्ट दर्ज की थी। इस मामले में पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए डाक बंगला के पास कांशीराम कॉलोनी निवासी विकार अपने शरीर पर पेट्रोल छिड़ककर कोतवाली में आत्मदाह करने पहुंचा था। आग लगाने से पहले पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया था। बाद में विकार के खिलाफ पुलिस पर दबाव बनाने के लिए ड्रामा करने और जानलेवा हमले की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मंगलवार को जेल भेज दिया गया। संवाद
दुष्कर्म के आरोपी को जेल भेजा
दुष्कर्म के आरोपी को जेल भेजा
मूसाझाग (बदायूं)। पुलिस ने बच्ची से छेड़छाड़ के आरोपी पर दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी है। साथ ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह मामला एक मार्च को सामने आया था। बच्ची की मां का आरोप है कि महेंद्र ने पांच वर्षीय बच्ची को दस रुपये का नोट देकर उसके साथ छेड़छाड़ की थी। पुलिस ने उसकी तहरीर पर छेड़छाड़ और पाक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की थी। अब पुलिस ने बच्ची के बयानों के आधार पर आरोपी पर दुष्कर्म की धारा और बढ़ा दी है। मंगलवार सुबह पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसे जेल भेज दिया। संवाद
बरेली से आ रही महिला का टैक्सी कार से बैग चोरी

फोटो-15
- पुलिस ने टैक्सी चालक को पकड़कर थाने में बैठाया
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। मंगलवार को बरेली से आ रही एक महिला का टैक्सी से बैग चोरी हो गया। उसमें बच्चों के कपड़े और महिला की साड़ी थी। महिला की सूचना पर रोडवेज चौकी पुलिस ने टैक्सी चालक को पकड़ लिया। उसकी टैक्सी भी कब्जे में ले ली गई है। महिला ने उसके खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव वितरोई निवासी नीतू मौजूदा समय में बरेली में रहती हैं। उनके तीन बच्चे हैं। कुछ समय पहले उनके पति अजय की मौत हो चुकी है। वह मंगलवार दोपहर अपने भाई और तीनों बच्चों के साथ होली के त्योहार पर मायके घटपुरी गांव आ रही थी।
नीतू के मुताबिक वह घटपुरी आने के लिए बरेली से एक टैक्सी में सवार हुई थी। घटपुरी आकर टैक्सी से उतर गई, लेकिन उनका एक बैग उसमें ही रह गया। जब उन्हें बैग का ध्यान आया तो टैक्सी वहां से निकल चुकी थी। इस पर नीतू दूसरी टैक्सी से उसका पीछा करती हुई पुलिस लाइन चौराहे पर पहुंची। वहां उसने टैक्सी चालक को पकड़ लिया लेकिन बैग नहीं मिला।
बैग चोरी होने पर महिला ने शोर मचा दिया, जिससे पुलिस आ गई। महिला और टैक्सी चालक को रोडवेज चौकी लाया गया। चालक ने कार में बैग छूटने के बारे में स्वीकार ही नहीं किया। इससे पुलिस चालक को पकड़कर थाने ले गई। उसकी टैक्सी भी कब्जे में ले ली है। महिला ने बताया कि उसके बैग में बच्चों के कपड़े और एक साड़ी थी। उसने जैसे-तैसे कपड़े खरीदे थे। उसने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।