{"_id":"681bc04f35afbc04c30fc050","slug":"both-the-ruling-and-the-opposition-parties-praised-the-armys-action-badaun-news-c-123-1-akb1003-139002-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पक्ष और विपक्ष ने सेना की कार्रवाई की सराहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पक्ष और विपक्ष ने सेना की कार्रवाई की सराहा
विज्ञापन
आदित्य यादव,सांसद
बदायूं। सेना के ऑपरेशन सिंदूर के तहत एयर स्ट्राइक करने पर सपा, भाजपा और कांग्रेस समेत सभी दलों ने समर्थन किया। साथ ही सेना का मनोबल बढ़ाया। कहा कि पाकिस्तान को सबक सिखाना होगा। इस कार्रवाई में सभी देश के साथ है। पाकिस्तान ने पहलगाम में पर्यटकों की जान लेकर कायरतापूर्ण हरकत की थी। उसको इसका परिणाम भुगतना होगा।
पहलगाम हमले के बाद भारत की सेना ने आपरेशन सिंदूर में जिस तरह से पाक में घुसकर आतंकियों को ढेर किया है। इससे यह सिद्ध होता है कि मोदी है तो मुमकिन है। हमे अपने देश की सेना पर गर्व है। इससे पहले भी हमारी सेना घर में घुसकर कई बार धूल चटा चुकी है। भारतीय सेना को सैल्यूट करता हूं। - महेश चंद्र गुप्ता, विधायक
-
पहलगाम के बैसरन घाटी में निर्दोष महिलाओं के सामने उनके पति की हत्या, बच्चों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को नेस्तनाबूद करने वाली भारतीय सेना के गौरव को नमन। एक बार फिर भारत की सेना ने साबित कर दिया है कि वह न तो किसी से डरती है और न ही किसी से दबती है। घर में घुसकर मारने की कूबत सेना में है। समाजवादी पार्टी भारतीय सेना के पराक्रम, गौरव को नमन करती है...जय हिंद। -आदित्य यादव, सांसद, सपा
विज्ञापन
भारतीय सशस्त्र बलों पर हम गर्व करते हैं। ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पीओके के आतंकी ठिकानों पर साहसिक कार्रवाई करते हुए सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। देश की राष्ट्रीय एकता और अखंडता की रक्षा के लिए सभी स्तर पर एकजुटता की सर्वाधिक जरूरत है। कांग्रेस पार्टी देश के वीर जवानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।
- अजीत यादव, जिलाध्यक्ष,कांग्रेस