फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bolero collision child deaths

बोलरो की टक्कर से बालक की मौत

Fri, 16 Oct 2015 12:00 AM IST
बदायूं
बदायूं Updated Fri, 16 Oct 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
Bolero collision child deaths

विज्ञापन
 तेज रफ्तार बोलरो कार की टक्कर लगने से सात साल के बालक की मौत हो गई। पुलिस ने ड्राइवर की बोलरो कार कब्जे में ले ली है। हादसा गुरुवार शाम आवास विकास के गेट के सामने हुआ।
शहर के मंडी समिति इलाके में रहने वाले पुष्कर कश्यप भूमि संरक्षण विभाग में संविदा कर्मचारी हैं। उनकी ससुराल आवास विकास में एचएस कोल्ड स्टोर वाली गली में है। गुरुवार को पुष्कर की पत्नी किरन अपने सात वर्षीय पुत्र पूरब के साथ मायके आई थीं। शाम को किरन यहां से घर लौट रही थीं। गली से निकलने के बाद आवास विकास गेट पर सड़क पार करते समय पूरब को तेज रफ्तार बोलेरो कार ने टक्कर कार दी। इससे वह गंभीर घायल हो गया। पूरब को जिला अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

हादसे के बाद गाड़ी लेकर भागने की कोशिश कर रहे चालक को मंडी समिति के पास चौकी पुलिस ने पकड़ लिया। बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सील कर दिया गया है। घटना के बाद मां किरन का रो-रो कर बुरा हाल है। पुष्कर का पूरा परिवार बदहवास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed