{"_id":"6ac2975cc164516d960a751d","slug":"body-of-a-young-man-found-under-a-tree-near-a-tubewell-badaun-news-c-123-1-bdn1038-174670-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: ट्यूबवेल के पास पेड़ के नीचे मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: ट्यूबवेल के पास पेड़ के नीचे मिला युवक का शव
विज्ञापन
बिसौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव परवेजनगर में रविवार को 28 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव गांव के बाहर खेत में बने ट्यूबवेल के पास पेड़ के नीचे पड़ा मिला। सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। परिजन शव को घर ले गए। बाद में बिना पोस्टमॉर्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
परिजनों के अनुसार, परवेजनगर निवासी ओमवीर शाक्य पुत्र धनपाल शाक्य शनिवार रात खेत में बने ट्यूबवेल पर सोने गया था। रविवार सुबह परिजन खेत की ओर पहुंचे तो ओमवीर पेड़ के नीचे मृत अवस्था में पड़े मिले। शव देखते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। जानकारी होने पर ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए।
ग्रामीणों के मुताबिक, ओमवीर की पत्नी की करीब पांच माह पहले मौत हो गई थी। इसके बाद से वह परेशान रहता था। अधिकांश समय खेत पर बने ट्यूबवेल पर ही रहता था। उसके तीन छोटे बच्चे हैं। युवक के शव का पोस्टमॉर्टम न कराए जाने की गांव में चर्चा है। सीओ अंशुमान श्रीवास्तव ने बताया कि परिजनों की ओर से घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है। परिजनों ने बिना पोस्टमॉर्टम कराए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।