फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Boat U-turn in the river , four The bodies were found , five missing

गंगा में नाव पलटी, चार शव मिले, पांच लापता

Sat, 25 Apr 2015 08:06 PM IST
Sahaswan
Sahaswan Updated Sat, 25 Apr 2015 08:06 PM IST
विज्ञापन
Boat U-turn in the river , four The bodies were found , five missing

गंगा के लहरा घाट पर नाव पलटने से तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई। पांच लोगों को किसी तरह सुरक्षित निकाल लिया गया। पांच अब भी लापता हैं। इनकी तलाश में एक दर्जन गोताखोरों को लगाया गया है। बरेली से फ्लड पीएसी की टीम भी बुलाई गई है। डीएम शंभूनाथ और एसएसपी सौमित्र यादव ने गांव पहुंच कर घटना की जानकारी ली, लेकिन दोनों अधिकारियों ने घटनास्थल पर जाना मुनासिब नहीं समझा।

विज्ञापन

घटना शनिवार सुबह लगभग नौ बजे की है। सहसवान तहसील के गांव नगलाबरन की महिलाएं और उनके बच्चे नाव में सवार होकर गंगा के उस पार गेहूं काटने जा रहे थे। गांव का ही बिट्टू नाव चला रहा था। जैसे ही नाव गंगा की बीच धार में पहुुंची, तेज हवा से नाव डगमगाने लगी। नाव छोटी थी और सवारियां ज्यादा, इसलिए वह पलट गई। महिलाओं और बच्चों ने चीख-पुकार मचाई।
विज्ञापन

घाट के इस ओर नाव लौटने का इंतजार कर रहे गांव के ही सत्यपाल और मोरपाल ने ये माजरा देखा तो वह उन्हें बचाने के लिए गंगा में कूद पड़े। इन दोनों ने आठ महिलाओं और दो बच्चों को बाहर निकाल लिया। इनमें कमलेश (30) पत्नी पप्पू, पप्पू की दो वर्षीय पुत्री अंकिता, नेकसी (50) पत्नी सौदान सिंह, चंद्रवती (35) पत्नी लायक सिंह की मौत हो चुकी थी। राजकुमारी (12) पुत्री अमरपाल, गोमती (35) पत्नी नेकसे, चंद्रवती (25) पत्नी पीतांबर, लक्ष्मी (10) पुत्री अमरपाल और भागवती (60) पत्नी हरनरायण सुरक्षित थीं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

खबर मिलने पर डीएम शंभूनाथ, एसएसपी सौमित्र यादव, एसडीएम हरीशंकर यादव, तहसीलदार नानकचंद भी गांव पहुंच गए। कछला से एक दर्जन गोताखोरों को लापता महिलाओं और बच्चों की खोज में लगाया गया है। देर शाम तक पवित्रता (15) पत्नी देवरूप, खुशबू (15) पुत्री देवरूप, तारावती (40) पत्नी रामखिलाड़ी, संतोषी (15) पुत्री रामखिलाड़ी, शांति देवी (65) पत्नी सरदार का पता नहीं लगा है। तलाशने के लिए नरौरा बैराज से गंगा में पानी रुकवा दिया गया है। कछला गंगा घाट पर जाल लगवा दिए गए हैं। देर शाम तक लापता लोगों की तलाश जारी थी। क्षेत्रीय विधायक ओंकार सिंह ने मृतकों परविारीजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से पांच-पांच लाख रुपये दिलाए जाने की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed