{"_id":"66cc2d43d4dc7b205200a936","slug":"block-public-health-unit-will-be-built-at-ujhani-chc-with-63-lakhs-badaun-news-c-123-1-sbly1035-124709-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: उझानी सीएचसी पर 63 लाख से ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट बनेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: उझानी सीएचसी पर 63 लाख से ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट बनेगी
विज्ञापन
उझानी अस्पताल में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट निर्माण को भूमि देखते अफसर। संवाद
उझानी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में जल्द ही ब्लॉक पब्लिक यूनिट का निर्माण होगा। प्रयोगशाला (लैब) के दो मंजिला भवन निर्माण के लिए स्वास्थ्य विभाग के निर्माण अनुभाग की टीम ने भूमि के चयन के लिए दो स्थानों की पैमाइश भी कर ली। लैब बन जाने के बाद खून से जुड़ी मरीजों की सभी जांचें एक ही परिसर में हो सकेंगी।
स्वास्थ्य विभाग के निर्माण अनुभाग की दो सदस्यीय टीम ने ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट के लिए अस्पताल परिसर में तीन स्थानों की पैमाइश की है। इमरजेंसी के पास मरीज पंजीकरण कक्ष के पुराने भवन के आसपास की भूमि पर्याप्त बताई गई है। हालांकि यहां, यूनिट का भवन बनाने से पहले पुराने भवन को गिराने के लिए अभी शासन से अनुमति ली जानी है, लेकिन गैराज के पास जो चबूतरा है, उसका रकबा कम होने की वजह से निर्माण अनुभाग के इंजीनियरों ने उसे चयनित करने से इंकार कर दिया है। इसके अलावा महिला ओपीडी के बराबर की भूमि भी देखी गई है।
चिकित्साधीक्षक डॉ. राजकुमार गंगवार के मुताबिक- ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट की लैब के लिए विभागीय स्तर से करीब 63 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई। प्रस्तावित दो मंजिला भवन पर खून से जुड़ी सभी जांचें होने की सुविधा रहेगी। मरीजों को दूसरी मंजिल तक जाने के लिए रैंप का निर्माण भी होगा। साथ ही सभी टेक्नीशियन भी नए भवन में मौजूद रहेंगे। बता दें कि अस्पताल को प्रथम संदर्भन इकाई की सुविधा प्राप्त है। इसके तहत सीएचसी पर आने वाले दिनों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती भी होगी।