फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   block heads and SOs' fought in SSP residence

एसएसपी आवास पर ब्लाक कर्मियों से भिड़े एसओ

Wed, 04 Nov 2015 09:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं Updated Wed, 04 Nov 2015 09:33 PM IST
विज्ञापन
block heads and SOs' fought in SSP residence
आवास पर मौजूद लोगों ने कराया बीच बचाव
विज्ञापन


 
यहां उनकी एसओ सिविल लाइंस अजय यादव से तीखी झड़प हो गई। एसओ ब्लाक कर्मियों से भिड़ गए। यहां मौजूद स्टाफ ने बीच-बचाव कराया। करीब आधा घंटा तक एसएसपी आवास पर हंगामा चलता रहा। इस दौरान नारेबाजी भी हुई। बाद में कर्मचारी एसएसपी को बिना ज्ञापन दिए ही लौट गए। बाद में ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। सोमवार को पंचायत चुनाव की मतगणना के बाद जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव हारे प्रत्याशी दलवीर यादव ने समर्थकों के साथ बीडीओ भीमजी उपाध्याय और निर्वाचन अधिकारी केएल वर्मा पर हमला बोल दिया था। इसमें बीडीओ गंभीर घायल हो गए थे। मामले में दलवीर यादव को नामजद करते हुए दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। तीसरे दिन भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से कर्मचारी आंदोलित हैं।
बुधवार को दो दर्जन से ज्यादा कर्मचारी एकत्र होकर एसएसपी सौमित्र यादव को ज्ञापन देने उनके आवास पर पहुंचे। एसएसपी के आने में देरी होने पर कर्मचारियों ने नारेबाजी शुरू कर दी। इस पर कर्मचारियों और एसओ सिविल लाइंस अजय यादव के बीच तीखी झड़प हो गई। एसओ भी अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए ब्लाक कर्मियों से भिड़ गए। आरोप है कि एसओ ने कर्मचारियों को गालियां भी दीं। बाद में गुस्साए कर्मचारी एसएसपी को बिना ज्ञापन दिए ही चले गए।
विज्ञापन


म्याऊं और कादरचौक ब्लाक में तालाबंदी
अलापुर/कादरचौक। बीडीओ भीमजी उपाध्याय के हमलावरों की तीसरे दिन भी गिरफ्तारी न होने के विरोध में बुधवार को म्याऊं और कादरचौक ब्लाक के कर्मचारियों ने बुधवार को ब्लाक में तालाबंदी रखी। दोनों जगहों पर धरना देकर प्रदर्शन किया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को कार्यालय खुलने के बाद से ही कर्मचारियों ने काम का बहिष्कार कर दिया। बाद में कर्मचारी ब्लाक मुख्यालय में तालाबंदी करके धरने पर बैठ गए। बीडीओ भीमजी उपाध्याय पर कादरचौक ब्लाक के साथ म्याऊं ब्लाक का चार्ज भी है। दोनों ब्लाकों के कर्मचारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने तक ब्लाक मुख्यालय पर तालाबंदी की चेतावनी दी है।

कर्मचारी संयुक्त परिषद ने भी की बैठक
बदायूं। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारियों ने विकास भवन में बैठक कर बीडीओ पर हमला करने वालों की गिरफ्तारी की मांग की। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ सालारपुर ललित कुमार श्रोतिय ने की। कर्मचारियों ने बीडीओ पर हमला करने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। बाद में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।

इस मौके पर बीडीओ भीमजी उपाध्याय, केएल वर्मा, एके यादव, गिरीश चंद्र, शरद चौहान, उमेश चंद्र, सुभाष नेमा, राजकुमार, उमेश, विपिन कुमार, मुरारी, मदन मुरारी गुप्ता, संजय आर्य, राजेंद्र यादव, जगदीश चंद्र तिवारी, एके मिश्रा, एमसी पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed