{"_id":"6550c76fe3b091293801db57","slug":"blast-while-grinding-sulfur-potash-in-house-both-hands-of-young-man-were-blown-off-he-died-in-badaun-2023-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: घर में गंधक पोटाश पीसते समय धमाका, युवक के दोनों हाथ उड़े, तड़प-तड़पकर तोड़ दिया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: घर में गंधक पोटाश पीसते समय धमाका, युवक के दोनों हाथ उड़े, तड़प-तड़पकर तोड़ दिया दम
Sun, 12 Nov 2023 10:05 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 12 Nov 2023 10:05 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में दीपावली पर बड़ा हादसा हो गया। युवक घर की तीसरी मंजिल पर गंधक पोटाश पीस रहा था। इसी दौरान धमका हो गया। हादसे में युवक के दोनों हाथ उड़ गए। अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के आरिफपुर नवादा में गंधक पोटाश पीसने के दौरान एक बड़ी घटना हो गई। विस्फोट होने से 18 वर्षीय युवक हर्ष के दोनों हाथ उड़ गए। अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि हर्ष पुत्र रवि रविवार शाम करीब चार बजे अपने घर की तीसरी मंजिल पर रविवार शाम करीब चार बजे गंधक पोटाश पीस रहा था। इसी दौरान तेज धमाके के साथ विस्फोट हो गया और युवक के दोनों हाथ भुजा से कटकर अलग हो गए। हाथों के निचले हिस्से के चीथड़े उड़ गए।
धमाके की आवाज सुनकर युवक के परिवार वाले छत पर पहुंचे। वह तुरंत युवक को जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। दिवाली के दिन हुए हादसे से परिवार वाले सदमे में हैं।