'संगठन के दम पर ही सूबे में हासिल की ऐतिहासिक सफलता'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा की गुरुवार को यहां हुई बैठक में जहां संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया, वहीं केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। कहा गया कि संगठन के दम पर ही पार्टी ने सूबे में ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को चाहिए वे जनता की समस्याओं को सुनकर उन्हें प्राथमिकता से दूर कराएं।
बिरुआबाड़ी मंदिर के पास एक गार्डन में हुई बैठक में पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष बीएल वर्मा ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने संगठन को निरंतर गतिशील बनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम दिए हैं। सभी कार्यकर्ता उन कार्यक्रमों की सफलता को लगे हैं। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत का ही परिणाम है कि आज देश और प्रदेश मेें भाजपा की सरकार है। क्षेत्रीय संगठन मंत्री भवानी सिंह ने कहा कि संगठन के दम पर ही उत्तर प्रदेश में पार्टी ने रिकार्ड 325 सीटें जीतीं। हमें संगठन को और मजबूत करना है। समाज के प्रत्येक वर्ग के लोगों को पार्टी से जोड़ना है।
वर्तमान में पार्टी की ओर से रक्तदान, पौधरोपण, सामान्य ज्ञान, सेवा संकल्प आदि कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। उन कार्यक्रमों की सफलता को सभी कार्यकर्ता लगे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे केंद्र और सरकार की ओर से कराए जा रहे विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाएं। साथ ही जनता की समस्याओं को सुनकर उन्हें प्राथमिकता से दूर कराएं। पार्टी जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य ने कहा कि पार्टी की ओर से जो भी कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, उन्हें सफल बनाने को कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। बैठक में पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक, अवनीश कुमार सिंह, जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव, महाराज सिंह, भूपेंद्र सिंह, अजीत वैश्य, रविंद्र पाल सिंह, दीपमाला गोयल, अशोक भारती, मोर सिंह, सुखदेव राठौर, राणा प्रताप सिंह, शारदेंदु पाठक, सीमा राठौर, नेकपाल कश्यप, प्रभा शंकर वर्मा, मुनीश अग्रवाल, राहुल, गिरीश पाल सिंह, धीरेंद्र सिंह, राजीव तोमर, चरन सिंह, देवेंद्र राजपूत, मुनेंद्र सिंह, मोहित गुप्ता, राकेश दीक्षित, सेवाराम कश्यप, बहोरन लाल आदि मौजूद थे। इधर, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजपाल फौजी के आवास पर वक्ताओं ने कहा कि पार्टी ने एससी समाज को सम्मान दिया है। एससी समाज से ही देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को बनाकर पार्टी ने साबित कर दिया है कि उससे ज्यादा और कोई इस समाज के बारे में सोच नहीं सकता है। बैठक में पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक, जसवीर, प्रदीप कुमार, राजकुमार सिंह, नरेश माथुर, हरिओम, छोटे लाल आदि मौजूद थे।