फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   BJP leader s board uprooted and buried angle in field report on two in budaun

Budaun: भाजपा नेता का बोर्ड उखाड़कर खेत में गाड़े एंगल, अपमानित करने का लगाया आरोप, दो पर रिपोर्ट

Fri, 02 Dec 2022 12:33 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 02 Dec 2022 12:33 AM IST
सार

थाना क्षेत्र के गांव फतेह नगला निवासी भगवान सिंह मौर्य पुत्र टीकाराम मौर्य भाजपा के जिला उपाध्यक्ष हैं। भगवान सिंह के मुताबिक, उन्होंने करीब एक साल पहले अलापुर-बदायूं रोड पर तालगांव के मोड़ पर एक बोर्ड लगवाया था। उस पर उनका नाम-पता लिखा था और उनका पदनाम भी लिखा था।

विज्ञापन
BJP leader s board uprooted and buried angle in field report on two in budaun
लोहे का एंगल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के अलापुर इलाके के एक भाजपा नेता का बोर्ड उखाड़कर एंगल अपने खेत में गाड़ लिए। भाजपा नेता ने गांव के दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव फतेह नगला निवासी भगवान सिंह मौर्य पुत्र टीकाराम मौर्य भाजपा के जिला उपाध्यक्ष हैं। भगवान सिंह के मुताबिक, उन्होंने करीब एक साल पहले अलापुर-बदायूं रोड पर तालगांव के मोड़ पर एक बोर्ड लगवाया था। उस पर उनका नाम-पता लिखा था और उनका पदनाम भी लिखा था। चार अक्तूबर को बूंचा नगला गांव के गुड्डू और प्रवेश उनका बोर्ड उखाड़कर ले गए। फिर बोर्ड को तोड़कर उसके एंगल निकालकर अपने खेत में गाड़ लिए।
विज्ञापन


भगवान सिंह का कहना है कि यह उन्हें अपमानित करने के लिए किया गया है। जब वह तालगांव मोड़ से गुजर रहे थे तब उन्होंने बोर्ड को गायब देखा था। बाद में उन्होंने बोर्ड तलाश किया तो उसके एंगल दोनों आरोपी भाइयों के खेत में गड़े दिखे। इस संबंध में भगवान सिंह ने थाने आकर दोनों भाइयों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed