{"_id":"5e5ea9598ebc3ec75811a927","slug":"bjp-leader-hangama-in-hospital-s-parking-badaun-news-bly3982792156","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में पार्किंग कर्मचारी से बोला भाजपा नेता, तेरा ठेका दो मिनट में खत्म कर दूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में पार्किंग कर्मचारी से बोला भाजपा नेता, तेरा ठेका दो मिनट में खत्म कर दूंगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। मंगलवार दोपहर जिला अस्पताल में वाहन ठेकेदार के कर्मचारी ने भाजपा के एक पदाधिकारी की बाइक क्या रोक ली कि पदाधिकारी ने हंगामा खड़ा कर दिया। उसका ठेका खत्म कराने तक की धमकी दे दी। बाद में उसके साथियों ने कर्मचारी से पर्चियां छीनकर फाड़ डालीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल मामला शांत किया। काफी देर तक इसको लेकर अस्पताल में हंगामा होता रहा।
जिला अस्पताल में करीब एक माह पूर्व वाहन स्टैंड का ठेका हुआ है। यह ठेका अनिल शर्मा ने लिया है। उन्होंने वाहन व्यवस्थित लगवाने के लिए आठ कर्मचारी लगाए हैं। बताते हैं कि मंगलवार दोपहर करीब एक बजे अस्पताल गेट पर राहुल और राजा नाम के कर्मचारी लगे थे। वह ओपीडी की ओर वाहन जाने से रोक रहे थे। उसी समय भाजपा के एक पदाधिकारी अपनी बाइक लेकर अस्पताल पहुंचे। एक कर्मचारी ने उनकी बाइक रोक ली और स्टैंड की ओर जाने का इशारा किया। यह बात भाजपा नेता को नागवार गुजरी और उससे बोल दिया कि जानता नहीं मैं कौन हूं। तूने मुझे रोका। तेरा ठेका दो मिनट में खत्म हो जाएगा। आज के बाद तेरा ठेका ही नहीं चलेगा। इसके बाद उन्होंने अपना नाम और पद भी बताया। इस पर कर्मचारी ने कहा कि आपकी बाइक पर तो कहीं यह लिखा नहीं है। फिर क्या, पदाधिकारी ने उसे जमकर खरीखोटी सुनाई। उन्होंने अपने साथियों को फोन कर दिया। कुछ देर बाद पहुंचे उनके साथियों ने ठेकेदार के कर्मचारियों से ठेके की पर्चियां छीनकर फाड़ डालीं। उन्हें अस्पताल से भगाने की कोशिश की। हंगामा बढ़ा तो कई चिकित्सक भी बाहर आ गए। मौके पर पहुंची पुलिस का नेताओं पर बस नहीं चला तो उन्होंने ठेकेदार के कर्मचारियों को ही डांट दिया। इसके बाद मामला शांत हो सका।
हमने तो इसलिए वाहन स्टैंड का ठेका किया था, जिससे अस्पताल में वाहन व्यवस्थित तरीके से खड़े हो सकें। मरीजों को आने-जाने में कोई दिक्कत न हो। अब लोग खुद ही व्यवस्था खराब कर रहे हैं। इस पर क्या कहा जा सकता है। असल में वह लड़का भाजपा नेता को जानता नहीं था। उन्हें भी अपना परिचय देना चाहिए था, जिससे हंगामा नहीं होता। - डॉ. भारत भूषण पुष्कर, सीएमएस, जिला अस्पताल