{"_id":"59919bee4f1c1b8f5d8b4983","slug":"bjp-launches-tri-color-tour","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
बदायूं।
Updated Tue, 15 Aug 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
तिरंगा यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवाओं को राष्ट्र भावना के प्रति जागरूक किया, गूंजे जयकारे
भारतीय जनता पार्टी और प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पूर्व तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ सदर विधायक महेश गुप्ता चंद्र और जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य ने किया।
तिरंगा रैली युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अंकित मौर्या के नेतृत्व में यह यात्रा इस्लामिया कॉलेज से कचहरी, लोवला चौक, हलवाई चौक, पथिक चौक, इंद्रा चौक, सुभाष चौक होते हुए वापस इस्लामिया कॉलेज पर समाप्त हुुई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि पूरे प्रदेश युवा मोर्चा की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। ये युवाओं को राष्ट्र भावना के प्रति जागरूक होने को प्रेरित करती है। नगर विधायक ने कहा कि 15 अगस्त को देश स्वतंत्र हुआ था। इसके पीछे न जाने कितने लोगों ने जान गवां दी। पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर सुधीर श्रीवास्तव, राजेश्वर सिंह, शारदेंदु पाठक, अशोक भारती, कमल जीत बुरानी, मधुसुदन, पारस गुप्ता, विनीत पांडेय, आशीष शाक्य, तरुण रठौर, विश्वजीत गुप्ता, सीमा राठौर, प्रभाशंकर वर्मा, अमन गुुप्ता, तीर्थेंद्र, हिमांशु, मनोज, अमन, पंकज, मुनीष, नेकपाल आदि मौजूद रहे।
उझानी। तिरंगा यात्रा में बाइक सवार कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह नजर आया। यात्रा को बृज प्रदेश के अध्यक्ष बीएल वर्मा ने स्टेशन रोड से रवाना किया तो बाजार में भारत माता के जयकारे गूंजने लगे। तिरंगा यात्रा स्टेशन रोड पर भाजपा नगर अध्यक्ष राहुल शंखधार के निवास से पूर्वाह्न शुरू हुई। बृज प्रदेश के अध्यक्ष बीएम वर्मा ने यात्रा को रवाना करने से पहले आजादी का महत्व समझाया। यात्रा में किशनचंद्र शर्मा, गिरीशपाल सिंह, अमित प्रताप सिंह, राजीव गोयल, अमित शर्मा, योगेश प्रताप सिंह, पवन वार्ष्णेय, संजीव गुप्ता, मोहित प्रभाकर, मन्नू गुप्ता, शिव भारद्वाज, संजय यादव, मनीष उपाध्याय, अंकुर वार्ष्णेय, रवेंद्र सक्सेना, चंद्रपाल कश्यप, विशाल माहेश्वरी, रवि सोलंकी, शंकर गुप्ता और आकाश शर्मा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
-------------
स्वतंत्रता दिवस पर डीएम कार्यालय पर करेंगे सत्याग्रह
बदायूं। आजादी के बाद भी लोगों को भ्रष्टाचार से आजादी नही मिल रही हैं। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एच एल झा, मुख्य प्रवर्तक हरि प्रताप सिंह राठौर, एडवोकेट सह प्रवर्तक रक्षपाल सिंह, एडवोकेट सहित कई लोग डीएम आफिस पर सत्याग्रह करेंगे।