फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   bjp

भाजपा में निशाना बन गई बिल्सी सीट

Fri, 14 Aug 2015 08:08 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Fri, 14 Aug 2015 08:08 PM IST
विज्ञापन
भाजपा में अंदरूनी कलह बढ़ने लगी है। बिल्सी विधानसभा सीट के दावेेदार तीन नेता इसके शिकार हुए हैं। पहले ठाकुर उमेश राठौर भाजपा नेत्री से दुष्कर्म के आरोप में फंसे। बाद में पार्टी ने बिल्सी सीट से दावेदार पीसी शर्मा और सीमा चौहान को निष्कासित कर दिया। पार्टी सब कुछ ठीक-ठाक दिखाने की कोशिश में लगी है, लेकिन पार्टी में सब कुछ ठीक-ठाक है, ऐसा लग नहीं रहा है।
विज्ञापन

सूबे में 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में घमासान शुरू हो गया है। पार्टी के बड़े नेताओं की छीछालेदर भी शुरू हो गई है। तीन दिन पहले भाजपा की एक नेत्री ने वरिष्ठ नेता उमेश राठौर के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इससे पार्टी असहज नजर आ रही थी। अब वरिष्ठ नेता पीसी शर्मा और सीमा चौहान का भाजपा से निष्कासन हो गया। गौर करने वाली बात यह है कि रेप केस में फंसे उमेश राठौर और निष्कासित पीसी शर्मा, सीमा चौहान की दावेदारी बिल्सी विधानसभा सीट से ही थी। पीसी और सीमा 2012 का विधानसभा चुनाव भी इस सीट से लड़ चके थे थे। उमेश राठौर 2007 का चुनाव बिनावर से लड़े थे। 2017 के चुनाव में वह भी बिल्सी सीट से दावेदार थे। पूरी पार्टी भले कोई सफाई दे, लेकिन पार्टी की अंदरूनी कलह को लेकर चर्चाएं आम हो गई हैं।
विज्ञापन



पार्टी में कोई गुटबंदी नहीं है। अनुशासनहीनता करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। रही बात विधानसभा विशेष के प्रत्याशियों की तो इसे संयोग ही कहा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-प्रेमस्वरूप पाठक, भाजपा जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed