{"_id":"61c221a85287a449883d690e","slug":"bjp-gave-power-to-the-backwards-connected-them-with-the-mainstream-badaun-news-bly4700303100","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने पिछड़ों को सत्ता में भागीदारी दी, मुख्यधारा से जोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने पिछड़ों को सत्ता में भागीदारी दी, मुख्यधारा से जोड़ा
विज्ञापन
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के सम्मेलन में बोलते पूर्व सांसद सत्यपाल सैनी। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा का मंगलवार को बिल्सी में जिला स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। एक कोल्ड स्टोरेज के प्रांगण में आयोजित सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे पूर्व सांसद सत्यपाल सैनी ने कहा कि पिछड़ा वर्ग भाजपा के साथ है। पिछड़ों के सहयोग से भाजपा जिले की सभी छह विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी।
क्षेत्रीय अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा हरीश शाक्य ने कहा कि जब पिछड़ा वर्ग आगे बढ़ेगा तभी देश आगे बढ़ेगा। विपक्षी दलों ने पिछड़ों का इस्तेमाल वोट बैंक के रूप में किया है। भाजपा ने पिछड़ों को सत्ता में भागीदारी दी है। विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने कहा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार पिछड़ों को मजबूत करने के संकल्प के साथ काम कर रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने कहा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने ओबीसी मोर्चा को मजबूत करने के लिए इस वर्ग सत्ता में भागीदार बनाकर मजबूत किया है। मोदी और योगी ने पिछड़ा वर्ग को मुख्य धारा में लाने का काम किया है। भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश यादव ने कहा मोदी सरकार ने 27 प्रतिशत पिछड़ी जाति के आरक्षण का लाभ पूर्ण रूप से पिछड़ी जातियों को दिलाने का काम किया है।
सम्मेलन का संचालन दिवाकर वर्मा ने किया। इस मौके पर सुधीर श्रीवास्तव, एमपी सिंह राजपूत, प्रभाशंकर वर्मा, नागेंद्र यादव, उमेश राठौर, दिनेश शाक्य, श्याम सिंह कश्यप, शिशुपाल शाक्य, डीके भारद्वाज, शारदेंदु पाठक व आशीष शाक्य रहे।