फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   BJP candidate Durvijay Singh Shakya filed first nomination in Badaun Lok Sabha seat

लोकसभा चुनाव: बदायूं में भाजपा प्रत्याशी ने मुहूर्त में पर्चा भरा, गाजेबाजे के साथ 18 अप्रैल को करेंगे नामांकन

Fri, 12 Apr 2024 03:56 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 12 Apr 2024 03:56 PM IST
सार

Budaun News: बदायूं जिले में तीसरे चरण में लोकसभा चुनाव होना है। इसके लिए शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन भाजपा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य ने नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने कहा कि 18 अप्रैल को अपना फिर से विधिवत नामांकन कराएंगे।

विज्ञापन
BJP candidate Durvijay Singh Shakya filed first nomination in Badaun Lok Sabha seat
भाजपा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य ने कराया नामांकन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए भाजपा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य ने शुक्रवार दोपहर शुभ मुहूर्त पर पहला पर्चा दाखिल किया। पंडित ने दोपहर 1.15 से 1.45 बजे के बीच का मुहूर्त दिया था। उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार के हाथ में नामांकन पत्र इसी समय के बीच नामांकन दिया। अब 18 अप्रैल को वह गाजेबाजे के साथ विधिवत नामांकन कराएंगे। उसी दिन चुनावी जनसभा होगी। सभा में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी मौजूद रह सकते हैं।

विज्ञापन


भाजपा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य शुक्रवार सुबह 9:30 बजे नगला देवी मंदिर पहुंचे। भाजपा के गजेंद्र पटेल, तीथेंद्र पटेल और बिजेंद्र सिंह पटेल साथ थे। करीब आधा घंटा तक उन्होंने नगला मंदिर में काली माता की पूजा अर्चना की। आशीर्वाद लिया फिर नामांकन की तैयारी की। शुभ मुहूर्त पर 1:15 बजे कलक्ट्रेट पहुंचे और 1.35 पर नामांकन दाखिल कर निर्वाचन अधिकारी के कक्ष से बाहर आ गए। उनके साथ ज्यादा भीड़भाड़ नहीं थी। केवल पांच लोग पहुंचे थे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें पूर्व विधायक प्रेम स्वरूप पाठक, प्रदेश मंत्री डीपी भारती, हरिओम पाराशरी और अधिवक्ता राजीव गौर व आशीष शाक्य थे। बाहर आते ही उन्होंने वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक प्रेम स्वरूप पाठक के चरण स्पर्श किए। पत्रकारों से बातचीत में को बताया कि वह 18 अप्रैल को गाजेबाजे के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। शुक्रवार दोपहर उन्होंने केवल मुहूर्त के अनुसार परचा दाखिल किया है। इसके बाद वह उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के कार्यक्रम में शामिल होने उझानी व सहसवान चले गए।
 

'संघमित्रा की फिक्र न करें शिवपाल, भाजपा है न'
भाजपा के दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा कि शिवपाल सिंह यादव, सांसद संघमित्रा मौर्य की फिक्र न करें,उनके लिए भाजपा है न। वह पहले अपने घर की लड़ाई तय कर लें। वो चुनाव लड़ेंगे या उनका बेटा लड़ेगा, यह तय नहीं है। दोनों में किसी का टिकट होगा भी या नहीं यह भी पक्का नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed