फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bisauli women's peak, unconscious

बिसौली में महिलाओं की चोटी काटी, बेहोश

Thu, 03 Aug 2017 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बिसौली (बदायूं)।
अमर उजाला ब्यूरो बिसौली (बदायूं)। Updated Thu, 03 Aug 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
Bisauli women's peak, unconscious
चाोटी - फोटो : अमर उजाला
- अपने घर से घेर में आराम करने गई थी, बेटी भी हुई बेसुध 
विज्ञापन

-लोगों की जुटी भीड़, मां-बेटी को कराया अस्पताल में भर्ती       

महिला की चोटी काटने एक मामला जिले में भी सामने आया है। बिसौली इलाके में बृहस्पतिवार को एक महिला की चोटी काट ली गई। चर्चा है कि चोटी काटने के बाद कई घंटों तक महिला बेहोश रही। उसे बेसुध देख उसकी पुत्री भी बेहोश हो गई।  
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मौजमपुर निवासी 32 वर्षीय सोनवती अपने घर से काम निपटाकर पूर्वाह्न लगभग 11 बजे घेर में आराम के लिए गई थी। ग्रामीणों के मुताबिक इसी समय उसके बाल कट गए। इसके बाद से वह बेहोश हो गई। कुछ देर बाद उसकी 15 वर्षीय पुत्री कामिनी घेर में पहुंची और अपनी मां को बेहोश देखा तो उसने चीखना शुरू कर दिया। इससे आसपास के बहुत से लोग मौके पर पहुंच गए। तीन घंटे तक जब सोनवती होश में नहीं आई तब परिवार वाले उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसौली लाए। जहां डॉ. सुविधा माहेश्वरी ने इलाज किया। कुछ समय बाद सोनवती होश में आई तब उसने बताया कि जब वह घेर में पहुंची तब कुछ समय बाद उसे महसूस हुआ कि कोई बिल्ली मेरे कंधे पर चढ़ी और उसके बाल कट गए। मां के कटे बाल देखकर कुछ समय बाद पुत्री कामिनी भी बेहोश हो गई। जिसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्साधीक्षक डॉ. नवनीत सिंह ने बताया कि सोनवती किन्हीं कारणों से भयभीत है और उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


मायके आई महिला की चोटी भी कटी
बिसौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव मौजमपुर में चोटी कटने की चर्चा थमी भी नहीं थी कि शाम को करीब साढे सात बजे एक और महिला की चोटी चोटी कट गई, जैसे ही महिला को इसका संज्ञान हुआ तो वह बेसुध हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रशीद खां की पुत्री तबस्सुम इस्लामनगर से बद्रीप्रसाद कॉलोनी में अपने मायके आई हुई है। परिवार वालों के मुताबिक शाम करीब साढे़ सात बजे वह घर में परिवार के साथ बैठी थी, उसकी मां रसोई में थी अचानक तबस्सुम सिर में दर्द होने की बात कहते हुए चीखने लगी। जब जाकर देखा तो उसकी चोटी कटी हुई थी। वह बेहोश थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed