{"_id":"b7f7505d8438ea6d7ee082e7e7e3a6f3","slug":"bilsi-student-killed-by-dengue-in-many-sick-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल्सी में डेंगू से छात्रा की मौत, कई बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिल्सी में डेंगू से छात्रा की मौत, कई बीमार
बिल्सी(बदायूं)
Updated Wed, 04 Nov 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मोहल्ला संख्या छह में सोमवार रात एक छात्रा की डेंगू से पीड़ित होने के बाद मौत हो गई।
नगर के मोहल्ला संख्या छह निवासी कुंवरपाल कश्यप की 14 वर्षीय पुत्री लता कश्यप पिछले कई दिनों से डेंगू बुखार से पीड़ित चल रही थी। उसका नगर के निजी चिकित्सक के यहां इलाज चल रहा था। सोमवार रात उसकी स्थिति काफी बिगड़ गई। परिवार के लोग उसे बदायूं के लिए ले गए। जहां उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि लता नगर के आर्य कन्या इंटर कॉलेज की कक्षा नौ में पढ़ रही थी। इधर, नगर के मोहल्ला संख्या आठ निवासी एवं सपा के युवा नेता सईद अहमद उर्फ शब्लू भी पिछले कई दिनों से इस बुखार से पीड़ित चल रहे हैं। इसके अलावा नगर के कई लोग इस बुखार से पीड़ित चल रहे हैं। जो अपना निजी चिकित्सक के यहां उपचार करा रहे हैं।