फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bilsi Road on illegal construction lasted JCB

बिल्सी रोड पर अवैध निर्माण पर चली जेसीबी

Thu, 01 Oct 2015 11:46 PM IST
वजीरगंज (बदायूं)
वजीरगंज (बदायूं) Updated Thu, 01 Oct 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

पीडब्लूडी का बिल्सी रोड पर बृहस्पतिवार को भी अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी रहा। पीडब्लूडी तथा तहसील प्रशासन की टीम ने अभियान के दूसरे दिन कई दुकान और मकानों पर जेसीबी चलाई। अभियान के दौरान कुछ लोगों ने पीडब्लूडी की टीम पर पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप भी लगाया। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस मौजूद रही।
 बुधवार को अभियान के पहले दिन से ही अतिक्रमण को लेकर विभाग को लोगों को गुस्सा झेलना पड़ा। हालांकि जेसीबी के डर से लोगों ने खुद ही सरकारी जगह तक बनी अपनी दुकान और मकानों को तोड़ना शुरू कर दिया। शाम को अभियान समाप्त होने के बाद भी लोग पूरी रात तोड़े गए निर्माण का मलवा हटाते रहे, वहीं दूसरी ओर नुकसान के डर से खुद ही तोड़फोड करते रहे। तमाम लोगों ने टीम द्वारा लगाए गए निशानों के आधार पर अपना लेंटर कटवा लिया। जिससे उनके पूरी मकान को क्षति न पहुंचे। मगर जिन लोगों ने लेंटर नहीं कटवाए उनके मकान जेसीबी की टक्कर से पूरी तरह हिल गए।
विज्ञापन

00
...पहले था गुलजार, आज है वीरान
वजीरगंज। बिल्सी रोड अतिक्रमण अभियान से पहले तक गुलजार रहता था। अतिक्रमण अभियान के बाद सड़कों पर सालों से चल रही दुकानें खत्म हो गई हैं, जगह-जगह सिर्फ मलवा पड़ा है। सड़क को अवैध ढंग से घेरे दर्जनों लोगों की दुकानें टूटते ही रोजी-रोटी छिन गई। बृहस्पतिवार को कई लोगों मायूसी से ये मंजर देखते मिले। कुछ लोगों का कहना था कि मकान और दुकानें टूटने से उन्हें नए सिरे से अपनी गुजर-बसर का इंतजाम करना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed