फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bilsi municipality chairman assaulted, report on father-son

Budaun News: बिल्सी नगर पालिका चेयरमैन से मारपीट, पिता-पुत्र पर रिपोर्ट

Fri, 02 Dec 2022 12:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 02 Dec 2022 12:32 AM IST
विज्ञापन
Bilsi municipality chairman assaulted, report on father-son
एक भट्ठा मालिक के डंपर रोकने की सूचना पर पहुंचे थे चेयरमैन
विज्ञापन

थाना पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया, पूछताछ जारी
बिल्सी (बदायूं)। थाना क्षेत्र के नाई पिंडरी रोड पर कुछ लोगों ने नगर पालिका चेयरमैन अनुज वार्ष्णेय से मारपीट कर दी। उनके सिर और हाथों में चोटें आईं हैं। चेयरमैन के मुताबिक, आरोपी ने पड़ोसी भट्ठा मालिक के डंपर रोक लिए थे। विवाद निबटाने वह पहुंचे थे, लेकिन आरोपियों ने उल्टे उन पर ही हमला बोल दिया। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में लिया है।
मामला बृहस्पतिवार की दोपहर करीब ढाई बजे का है। उस वक्त कुछ डंपर अनिल के भट्ठे पर मिट्टी ले जा रहे थे। आरोप है कि तभी ग्राम नाई पिंडरी निवासी अखिलेश और उसके बेटे दिलीप ने डंपर रोक लिए। इसकी सूचना पर अनिल अपने बेटे मुकुल के साथ मौके पर पहुंच गए। डंपर रोकने को लेकर उनका अखिलेश से विवाद हो गया। सूचना पर बिल्सी नगर पालिका चेयरमैन अनुज वार्ष्णेय भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

चेयरमैन के मुताबिक, उस दौरान अखिलेश और उसका बेटा भट्ठा मालिक से गाली गलौज कर रहे थे। उन्होंने मारने के लिए अपने हाथ में ईंट भी उठा रखी थी। यह देखकर चेयरमैन ने आरोपियों को रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपी अखिलेश चेयरमैन से ही भिड़ गया। उसके साथ दिलीप ने भी चेयरमैन से मारपीट कर दी। वहां बिल्सी कस्बा का राजीव भी मौजूद था। बीच-बचाव में उसके भी काफी चोटें आई हैं। चेयरमैन की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी अखिलेश को हिरासत में ले लिया। बाद में चेयरमैन की ओर से पुलिस ने आरोपी अखिलेश और उसके बेटे दिलीप के खिलाफ मारपीट, गालीगलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली। इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह ने बताया कि इसमें तहरीर के अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भट्ठा मालिक अनिल ने तीन दिन पहले दी थी तहरीर
चेयरमैन अनुज वार्ष्णेय ने बताया कि आरोपी अखिलेश भट्ठों पर दलाली का काम करता है। उसके खिलाफ पड़ोसी भट्टा मालिक अनिल ने तहरीर दी थी, जिस पर एसएसपी ने मामले की जांच के आदेश दिए थे। उसमें कार्रवाई होती उससे पहले आरोपी ने बृहस्पतिवार को और विवाद कर दिया। इसमें भी अनिल ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed