{"_id":"f9bf71733d67d5f307b9e70ec3f6c1d4","slug":"bike-crashed-into-a-tree-a-killed-two-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक पेड़ से टकराई, एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक पेड़ से टकराई, एक की मौत, दो घायल
Musajag
Updated Fri, 12 Jun 2015 07:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराने से उसहैत थाने के कुंवरगांव निवासी अशोक की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर है। हादसा बदायूं-दातागंज रोड पर मूसाझाग थाने के गांव भैरों नगला के पास गुरुवार रात हुआ।
विज्ञापन
उसहैत थाने के गांव कुंवरगांव निवासी अशोक (34) पुत्र श्यामलाल की दातागंज थाने के गांव बिहारीपुर में ससुराल है। गुरुवार रात अशोक को दिल्ली जाना था। वह अपने गांव के ही अमित (33) पुत्र प्रेम के साथ बिहारीपुर अपनी ससुरासल पहुंचा। यहां से रात में 10 बजे ससुराल पक्ष के रिश्तेदार सुरेंद्र की बाइक से वह और अमित बदायूं रोडवेज बस स्टैंड आ रहे थे। सुरेंद्र इनको बस स्टैंड पर छोड़ने आ रहा था। रास्ते में भैरो नगला के पास बाइक पेड़ से टकरा गई। हादसे में तीनों लोग घायल हो गए। परिवार वाले अशोक को इलाज के लिए बरेली ले जा रहे थे। उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। दोनों घायलों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन