{"_id":"6186d5b8d8261f6ef55a64ae","slug":"bhiya-dug-badaun-news-bly465281292","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाइयों के माथे पर टीका लगाकर बहनों ने की लंबी उम्र की कामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाइयों के माथे पर टीका लगाकर बहनों ने की लंबी उम्र की कामना
विज्ञापन
उघैती में थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह राणा के तिलक लगाती मुस्लिम बहन। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। शहर से देहात तक भैया दूज पूरे उल्लास से मनाई गई। बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर उनकी दीर्घायु की कामना की तो भाइयों ने उन्हें उपहार दिए। परंपरा के अनुसार बहनों ने भाई के माथे पर हल्दी, चावल का टीका लगाकर लंबी उम्र की कामना की और मुंह मीठा कराया। वहीं यम द्वितीया का पर्व भी मनाया गया। कायस्थ समाज के लोगों ने घरों में कलम दवात का पूजन कर भगवान चित्रगुप्त की आराधना की।
पांच दिवसीय दीपोत्सव त्योहार का समापन भैया दूज के साथ शनिवार को हो गया। बहनों ने आटे और चावल के पीठे से पूजा घर व आंगन में चौक बनाकर भाइयों के दीर्घायु होने की कामना की। पूजा थाल सजाकर बहनों ने भाइयों के माथे पर रोली, चंदन, अक्षत से तिलक किया। भाई का मुंह मीठा कराते हुए उनके दीर्घायु होने की प्रार्थना की। महिलाओं ने यम-यमी और सताना बहन की कहानी सुनाई। बच्चों से लेकर हर वर्ग के लोगों में पर्व का उत्साह रहा।
सोशल मीडिया पर भी भाई बहन के प्रेम के इस त्योहार से जुड़े फोटो वीडियो शेयर किए गए।
उसावां। भैया दूज हर्षोल्लास के साथ के साथ मनाया गया। दूरदराज क्षेत्रों से आई बहनों ने भाइयों को मंगल टीका लगाकर लंबी उम्र की कामना की। भाइयों ने भी बहनों का आदर सत्कार कर उपहार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
वजीरगंज। भैयादूज हर्षोल्लास से मनाया गया। पर्व पर बहनों ने भाइयों का तिलक कर उनके दीर्घायु की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार भेंट कर उनकी रक्षा का वचन दिया। इस अवसर पर बच्चों में विशेष उत्साह देखा गया।
सैदपुर। भैया दूज परम्परागत तरीके से धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाइयों का तिलक लगाकर उनके स्वस्थ जीवन व लंबी उम्र की कामना की। वहीं भाइयों ने भी बहनों को उपहार भेंट किए। इस अवसर मिठाई की दुकानों पर भारी भीड़ देखने को मिली।
ओरछी। शनिवार को क्षेत्र में भैया दूज का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। बहनें भाइयों के घरों पर पहुंचीं, उनके तिलक लगाकर लंबी उम्र की कामना की। भाइयों ने भी बहनों उपहार देकर सम्मान दिया।
दबतोरी। कस्बा समेत क्षेत्र में भैया दूज का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों को तिलकर लगाया और उनकी दीर्घ आयु की कामना की। इस दौरान मिठाइयों की दुकानों काफी भीड़ लगी रही।
बिल्सी। भैयादूज शनिवार को नगर समेत क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान बहनों ने भाइयों का तिलक किया। भाइयों ने बहनों की रक्षा का संकल्प लिया। बाजार में मिठाइयों एवं किराने की दुकानों पर मिष्ठान एवं गोलों की जमकर बिक्री हुई।
बिसौली। भैया दूज धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही मिठाइयों व गोलों की दुकानों पर भारी भीड़ रही।
-
दिनभर मिठाइयों की दुकान पर लगी रही भीड़
भैया दूज पर सबसे ज्यादा ब्रिकी गोले और मिठाइयों की होती है। ऐसे में जहां गोला बाजार में 300 रुपये प्रति किलो तक बिका। वहीं शहर में मिठाइयों की दुकानों पर महिलाओं की खासी भीड़ रही।
------
एसओ उघैती ने मुस्लिम बहन से कराया तिलक
उघैती। भैया दूज के दिन थाना प्रभारी वीरेंद्र राणा की मुंहबोली बहन खुशनुमा ने थाने आकर उन्हें तिलक लगाकर भैया दूज का त्योहार मनाया।
थाना प्रभारी ने भी भाई का फर्ज निभाते हुए मुंहबोली बहन को आशीर्वाद के साथ उपहार दिया। साथ ही शादी की जिम्मेदारी का वचन दिया। बता दें कि खुशनुमा ट्रक ड्राइवर नदायल निवासी मोहम्मद मियां की बहन है। मोहम्मद मियां की 14 अगस्त को उघैती क्षेत्र में बदमाशों ने हत्या कर दी थी। संवाद
-
जेल में भी बहनों ने बंदियों को लगाया तिलक
बदायूं। जेल में भी भैयादूज का पर्व मनाया गया। यहां कोविड जांच की आरटीपीसीआर रिपोर्ट लेकर बहनों ने जेल में प्रवेश किया और आहते में आए भाइयों को गोला देकर तिलक लगाकर रस्म निभाई। जेल में जाने के लिहाज से जिला अस्पताल समेत जांच केंद्रों पर आरटीपीसीआर टेस्ट कराने के लिए महिलाओं की दो दिन पहले से भीड़ लग रही थी। संवाद