फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bharti will represent India in the sports competition to be held in Sri Lanka

श्रीलंका में होने वाली खेल प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनधित्व करेंगी भारती

Mon, 20 Dec 2021 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Bharti will represent India in the sports competition to be held in Sri Lanka
बा स्कूल के स्टाफ के साथ छात्रा भारती। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सालारपुर में छात्रा रहीं भारती श्रीलंका में होने वाली खेल प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। रविवार को विद्यालय में पूर्व छात्रा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने बा स्कूल में शिक्षण के दौरान अपने अनुभवों को साझा किया।
विज्ञापन

पूर्व छात्रा भारती ने बताया विद्यालय में रहते हुए पीटीआई आशीष आनंद सिंह ने उनको खेलों के प्रति प्रेरित किया। उनको 800 मीटर दौड़ की तैयारी कराई। विद्यालय में रहते हुए कई प्रतियोगिताओं में पहला स्थान प्राप्त किया। कक्षा आठ उत्तीर्ण करने के बाद भी आशीष मार्गदर्शन करते रहे। अगस्त 2021 में यूथ स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा अंजुना जिमखाना ग्राउंड गोवा में आयोजित छठे नेशनल गेम्स के अंडर-17 में 800 मीटर दौड़ में यूपी की ओर से हिस्सा लेते हुए उन्होंने पहला स्थान पाया। जल्द ही श्रीलंका में होने वाली इंटरनेशनल प्रतियोगिता में वह भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। पूर्व छात्रा वर्षा पटेल आदि ने भी अनुभवों को साझा किया। इस मौके पर शशिबाला राठौर, प्रियंवदा राठौर, कल्पना कौशल, माला सिंह चौहान, वैशाली सूर्यवंशी, गीता यादव, कीर्ति पाठक आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed