{"_id":"59d4deb64f1c1bb6538b594c","slug":"beware-its-hot-in-oct","type":"story","status":"publish","title_hn":"अक्तूबर में ‘जेठ’ जैसी गरमाहट...बचके रहना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अक्तूबर में ‘जेठ’ जैसी गरमाहट...बचके रहना
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
Updated Wed, 04 Oct 2017 06:44 PM IST
विज्ञापन
weather
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम बड़ा बेईमान है। कहना इसलिए भी गलत नहीं होगा कि अक्तूबर शुरू होने के बाद भी दोपहर में तापमान कम होने का नाम नहीं ले रहा है। कई दिनों से तड़के आसमान में कोहरा छाया दिखा पर दोपहर आते-आते तापमान जस का तस हो गया। गर्मी भी ऐसी कि जेठ का महीना लगे।
विज्ञापन
बुधवार दोपहर में तापमान 35 डिग्री तक पहुंच गया। इससे पहले सुबह मौसम सुहाना था। आसमान पर कोहरा था पर दोपहर होते-होते वैसी ही गर्मी हो गई जैसी सितंबर के शुरू में थी। 24 घंटे के अंदर बार-बार बदल रहे मौसम ने सबसे ज्यादा बच्चों को बुजुर्गों को चपेट में लेना शुरू कर दिया है। सर्दी, जुकाम और बुखार तो घर-घर पहुंच चुका है। जानकारों की माने तो पिछले साल अक्तूबर शुरू होते-होते मौसम काफी हद तक नार्मल हो गया था लेकिन इस बार उतार कम चढ़ाव ज्यादा देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन