फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Beneficiaries of various schemes were benefited

Budaun News: विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को किया लाभांवित

Sat, 08 Jul 2023 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jul 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Beneficiaries of various schemes were benefited
डाइट ​स्थित ऑडटोरियम लाभा​र्थियों को दिऐ चैक।
ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में 400 लोगों को दिया गया योजनाओं का लाभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुक्रवार को 29 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करने के क्रम में शुक्रवार को डायट स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में भी 400 लाभार्थियों को योजनाओं को लाभ दिया गया।
सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्राओं ने मां सरस्वती की वंदना एवं स्वागत गीत की मनमोहक प्रस्तुति दी। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री ने बच्चों, युवाओं, बुजुर्गों व महिलाओं सबको साथ लेकर चलने का कार्य किया है। केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के पात्रों तक पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन

दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री का कहना है कि देश के संसाधनों पर सर्वप्रथम गरीबों का हक है। उन्होंने कहा कि अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पारदर्शी व निष्पक्ष ढंग से पहुंचा जा रहा है। बिल्सी विधायक हरीश शाक्य व पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने भी केंद्र सरकार की योजनाओं का बखान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम मनोज कुमार ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ पारदर्शी व निष्पक्ष ढंग से पात्रों तक पहुंचाया जा रहा है। सीडीओ केशव कुमार ने विभिन्न योजनाओं के आंकड़े प्रस्तुत किए। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि योजना के अंतर्गत जनपद में पहली किस्त प्राप्त करने वाले 12222, द्वितीय किस्त 2629 तथा तृतीय किस्त प्राप्त करने वाले 146 लाभार्थी हैं। शुक्रवार को एक हजार से अधिक स्ट्रीट वेंडर्स को ऋण उनके बैंक खाते में अंतरित कराया जा रहा है।

इस मौके पर प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के 200, प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि योजना के 100 व प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना आयुष्मान भारत के 100 लाभार्थियों को जनप्रतिनिधियों द्वारा लाभान्वित किया गया। इस अवसर पर पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री हीरालाल कश्यप, सीएमओ डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय, पीओ डूडा देवेश कुमार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी व लाभार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed