{"_id":"63dd5bc8b1b9a23a85000664","slug":"beating-in-duda-office-badaun-news-bly512050828-2023-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: डूडा कार्यालय में कर्मचारियों में मारपीट, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: डूडा कार्यालय में कर्मचारियों में मारपीट, हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। वॉटर वर्क्स रोड के डूडा कार्यालय में शुक्रवार देर शाम दो कर्मचारियों के बीच गालीगलौज के बाद मारपीट हो गई। उन्होंने अपने-अपने पक्ष के बाहरी लोगों को भी बुला लिया, जिससे कार्यालय में काफी हंगामा हो गया। काफी लोगों की भीड़ जमा हो गई। हालांकि बाद में लोगों ने समझाकर मामला शांत करा दिया। इस संबंध में पुलिस को सूचना नहीं दी गई।
यह मामला शुक्रवार शाम करीब सात बजे का है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उस वक्त डूडा कार्यालय में कर्मचारी और ठेकेदार मौजूद थे। इस दौरान कार्यालय के दो कर्मचारियों में गालीगलौज के बाद मारपीट होने लगी। यह देख अन्य कर्मचारियों ने उन्हें अलग किया। फिर उन्होंने अपने-अपने लोगों को बुलाना शुरू कर दिया। इससे कुछ ही देर में डूडा कार्यालय में तमाम लोगों की भीड़ जमा हो गई।
जो बाहरी लोग बुलाए गए थे। उनमें कई आपस में एक-दूसरे को जानते थे। उन्होंने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करा दिया। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह विवाद रुपयों को लेकर हुआ था। बहरहाल देर शाम तक कार्यालय में भीड़भाड़ लगी रही। किसी भी पक्ष ने इस घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर नहीं दी है।