फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   BDO's election defeat and RO attack Spaiyon

चुनाव हारने पर सपाइयों का बीडीओ और आरओ पर हमला

Tue, 03 Nov 2015 12:50 AM IST
बदायूं
बदायूं Updated Tue, 03 Nov 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 जिला पंचायत सदस्य का चुनाव हारने पर सपा के बागी प्रत्याशी दलवीर यादव ने दर्जनों समर्थकों के साथ मतगणना स्थल पर बीडीओ भीमजी उपाध्याय और आरओ केएल वर्मा पर हमला घायल कर दिया। पुलिस ने बमुश्किल आरओ और बीडीओ को एक कमरे में बंद करके उन्हें बचाया। दो घंटे तक बवाल चलता रहा। इस दौरान दो जीपें क्षतिग्रस्त हुईं। दलवीर यादव को नामजद करते हुए 40 लोगों के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज होते ही दलवीर यादव ने समर्थकों के साथ तीन घंटे तक मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे जाम रखा।
म्याऊं ब्लाक क्षेत्र में पड़ने वाले जिला पंचायत के वार्ड 43 से अभिगांव के रहने वाले और सपा से जुड़े दलवीर यादव और मंसानगला के भाजपा समर्थित विराट दुबे प्रत्याशी थे। रविवार को मतगणना अलापुर के नेहरू इंटर कॉलेज में शुरू हुई। सोमवार तड़के सूचना आई के दलवीर अपने प्रतिद्वंदी विराट से 11 वोट से चुनाव जीत गया है। फिर सुबह सात बजे पता चला कि विराट ने दलवीर को 24 वोट से हरा दिया है। इसके बाद दलवीर यादव और उसके समर्थक पुर्नमतगणना की मांग करने लगे। आरओ केएल वर्मा ने जब इससे इंकार किया तो दलवीर और उसके समर्थकों ने मतगणना स्थल पर तोड़फोड़ शुरू कर दी। बीडीओ भीमजी उपाध्याय और आरओ केएम वर्मा मतगणना संपन्न होने के बाद मुख्यालय आ रहे थे। आरोप है कि तभी दलवीर ने अपने समर्थकों के साथ उन पर हमला बोल दिया। इससे दोनों अधिकारी घायल हो गए। पुलिस ने दोनों अधिकारियों को किसी तरह कॉलेज के एक कमरे में बंद करके बचाया। बाद में एसडीएम दातागंज ओपी तिवारी, एसपी सिटी अनिल यादव समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों अधिकारियों को पुलिस सुरक्षा में मुख्यालय भेजा गया। बीडीओ भीमजी उपाध्याय की ओर से दलवीर यादव को नामजद करते हुए 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

वर्जन-
हमला बोल कर बीडीओ और आरओ को घायल करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। दोनों अधिकारियों का मेडिकल कराया गया है। -अशोक कुमार श्रीवास्तव, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed