फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Barrier wire breaks down on Netkar crossing

बैरियर का वायर टूटने से नेकपुर क्रॉसिंग पर जाम

Tue, 20 Jun 2017 11:18 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Tue, 20 Jun 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
Barrier wire breaks down on Netkar crossing
क्रास‌िंग - फोटो : अमर उजाला
शहर में डीएम रोड स्थित नेकपुर रेलवे क्रॉसिंग के बैरियर का वायर मंगलवार दोपहर टूट गया। ऐसे में रेलवे फाटक नहीं खुल सका। यहां से गुजर रहे लोगों को करीब एक घंटे तक जाम का सामना करना पड़ा। बाद में वायर ठीक कर बैरियर को खोला गया, तब जाकर यातायात सामान्य हो सका।      
विज्ञापन

बरेली-कासगंज रेल रूट पर शहर में दो रेलवे क्रॉसिंग हैं। मैकूलाल क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनने के बाद जाम की समस्या लगभग खत्म हो गई है। दूसरे नेकपुर क्रॉसिंग पर भी ट्रैफिक का काफी दबाव रहता है। मंगलवार दोपहर यहां से बरेली जाने वाली ट्रेन गुजरी। इस दौरान रेलवे के गेट मैन ने फाटक बंद कर दिया। ट्रेन जाने के बाद जब फाटक खाला गया तो बैरियर का एक वायर टूट गया। ऐसे में फाटक नहीं खुल सका। रेलवे क्रॉसिंग पर जाम लग गया। सैकड़ों वाहन करीब एक घंटे तक यहां फंसे रहे। जाम की वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई अधिकारियों की गाड़ियां भी जाम में फंस गईं। करीब एक घंटे के बाद यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed