फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bareilly-Mathura Highway Shivbkton happened Kesriamay

शिवभक्तों से बरेली-मथुरा हाइवे हुआ केसरियामय

Wed, 12 Aug 2015 12:09 AM IST
उझानी (बदायूं)।
उझानी (बदायूं)। Updated Wed, 12 Aug 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
Bareilly-Mathura Highway Shivbkton happened Kesriamay
शिवतेरस पर मंगलवार को शिव भक्तों की टोलियों की वजह से बरेली-मथुरा हाइवे केसरियामय हो गया। कछला गंगाघाट से कांवड़ भरकर निकले शिवभक्तों के जत्थों की वजह से हाइवे पर ये समां देखने को मिला। राहगीर भी कावंड़ियों के रंग में सराबोर होकर बम-भोले का जयकारा लगाते नजर आए, हालांकि इस बीच जाम की स्थिति भी बन गई। कछला गंगाघाट से जल भरकर शिवालयों का जलाभिषेक करने निकली कई डाक कांवड़ हाइवे से होकर बरेली को गईं। जबकि शाहजहांपुर के पटना देवकली मंदिर तक पहुंचने के लिए कई टोलियों ने कादरचौक वांया उसहैत का रुख किया। इन टोलियों में कावंड़ियों के साथ विशेष कलाकार भी मौजूद रहे, जिन्होंने डीजे की धुनों पर कावंड़ियों का मनोरंजन करते हुए शिवमहिमा में लीन किया।
विज्ञापन

------
घर-घर मनेगा उत्सव
उझानी। शिवतेरस का इलाके में बुर्रा-अहीरवारा समेत कई गांवों में खास महत्व है। एक दर्जन गांवों से जुड़े गांवों के ग्रामीणों की जहां भी रिश्तेदारियां हैं, वहां के शिवभक्त बुर्रा के शिव मंदिर में जलाभिषेक को जरूर पहुंचते हैं। जलाभिषेक के बाद घरों में रिश्तेदारों के पहुंचने पर लजीज पकवान भी बनाए जाते हैं। बारये से जुड़े ग्रामीणों की मानें तो उन्हें उस दौरान खुशी की अजीब अनुभूति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed