फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bareilly-Chandausi Rail Route: Still more waiting for doubling

बरेली-चंदौसी रेल रूट : दोहरीकरण के लिए अभी और इंतजार

Mon, 07 Jun 2021 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Bareilly-Chandausi Rail Route: Still more waiting for doubling
बदायूं/दबतोरी। बदायूं की बिसौली तहसील से होकर गुजरने वाली बरेली-चंदौसी रेललाइन का दोहरीकरण बजट जारी होने के बाद भी शुरू नहीं हो सका है। मार्च में काम शुरू होना था जबकि बजट केंद्र सरकार ने फरवरी में जारी कर दिया था। अफसरों का कहना है कि कोरोना संक्रमण के चलते दोहरीकरण कार्य प्रभावित हुआ। अब संक्रमण कम होने पर तेजी से काम होंगे। बरेली-चंदौसी रेल रूट के साथ चंदौसी-मुरादाबाद रेल रूट का भी दोहरीकरण होना है।
विज्ञापन

बदायूं से उत्तर रेलवे और पूर्वोत्तर रेलवे की लाइन गुजरती हैं। बरेली-कासगंज रेल रूट पूर्वोत्तर रेलवे और बरेली-चंदौसी रेल रूट उत्तर रेलवे के अधीन आता है। बरेली-चंदौसी रेल रूट पर बिसौली तहसील के पांच रेलवे स्टेशन सिसरका, दबतोरी, आसफपुर, करेंगी और परुवाखेड़ा आते हैं। इस रेल लाइन के विद्युतीकरण का काम फरवरी में पूरा हुआ था। बरेली से मुरादाबाद के लिए दो रेल लाइन जाती हैं। इनमें एक रेल लाइन बरेली से रामपुर होती हुई निकलती है और दूसरी बरेली के चनेहटी, दबतोरी और चंदौसी होते हुए मुरादाबाद को जाती है। चंदौसी से मुरादाबाद के साथ एक रेल लाइन अलीगढ़ को भी जाती है। दबतोरी से अलीगढ़ की दूरी 123 और बरेली की दूरी 42 किलोमीटर है।
विज्ञापन

दबतोरी से चंदौसी 24 और मुरादाबाद की दूरी 68 किमी है। उत्तर रेलवे और पूर्वोत्तर रेलवे की जिले में कोई दोहरी लाइन नहीं है। ऐसे में इन रेल रूटों पर ट्रेनों की संख्या सीमित है। फरवरी में उत्तर रेलवे की लाइन के दोहरीकरण के लिए केंद्र ने 2226 करोड़ का बजट जारी किया था। उत्तर रेलवे की चंदौसी-बरेली रेललाइन दोहरीकरण होने के साथ विद्युतीकृत होने से लोगों को फायदा होगा। जिले के पांच रेलवे स्टेशनों से सीधे लंबी दूरी की ट्रेन मिल सकेंगी। वह यहां से मुरादाबाद, अलीगढ़ या बरेली की दिशाओं में रेल यात्रा कर सकेंगे। अधिकारियों का कहना है कि कोरोना की दूसरी लहर आने के कारण दोहरीकरण का काम शुरू होने में देरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर ने कई ट्रेनें भी बंद कराईं
कोरोना की पहली लहर के दौरान मार्च 2020 में ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया था। इसी वर्ष फरवरी में ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। बरेली-कासगंज रूट पर लंबी दूरी की रामनगर-आगरा फोर्ट एक्सप्रेस का संचालन एक साल के बाद फरवरी 2021 में शुरू हुआ था। एक महीने के भीतर ही ट्रेन का संचालन रोक दिया गया। इसके अलावा चंदौसी-बरेली रेल रूट पर भी दिल्ली-बरेली पैसेंजर का संचालन भी बंद कर दिया गया है। बरेली-कासगंज रूट पर काशीपुर-कासगंज और कासगंज-बरेली सिटी पैसेंजर का ही संचालन हो रहा है। चंदौसी-बरेली रेल रूट पर पूर्णागिरी एक्सप्रेस का संचालन हो रहा है।

उत्तर रेलवे मुरादाबाद डिवीजन में बरेली-चंदौसी और चंदौसी-मुरादाबाद रेल लाइन के दोहरीकरण के लिए फरवरी में बजट जारी हो गया था। मार्च में दोहरीकरण का काम चालू होना था, लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण समय से काम चालू नहीं हो सका है। कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने के बाद दोहरीकरण कराया जाएगा। - तरुण प्रकाश, डीआरएम, मुरादाबाद रेल मंडल पूर्वोत्तर रेेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed