फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   barawafat

शान से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी

Mon, 05 Jan 2015 01:03 AM IST
badaun
badaun Updated Mon, 05 Jan 2015 01:03 AM IST
विज्ञापन
barawafat
सूफियाना जमीं बदायूं में जुलूस-ए-मोहम्मदी शान-ओ-शौकत के साथ निकाला गया। खराब मौसम के बावजूद बड़ी तादाद में लोगों ने जुलूस में शिरकत की। शहर नही नहीं आसपास के गांवों से भी लोग इसमें शामिल हुए। उत्साह और उमंग के साथ डीजे लगी गाड़ियाें और बाइकों के जुलूस के साथ इसमें शामिल हुए। बाद में मेन जुलूस में लोगों ने पैदल ही शिरकत की। इस्लामिक झंडे और झांकियों के साथ जुलूस नियत मार्ग से निकाला गया। हजारों लोग इसके चश्मदीद बने। घरों और दुकानों की छतों से भी लोगों ने जुलूस का दीदार किया।  
विज्ञापन

जामा मस्जिद शमसी के बुलंद दरवाजे इस खास जुलूस के गवाह बने। यहां से शुरू हुआ जुलूस-ए-मोहम्मदी में आगे-आगे खूबसूरत गोटों और सितारों से सजे इस्लामिक झंडे लिए लोग थे। हर एक में होड़ थी कि कुछ देर परचम को हाथ में लेकर वे भी लहराएं। इसके पीछे इस्लामिक इबादत में आस्था रखने वाले लोग चल रहे थे। जुलूस में शामिल मस्जिदों की आकृति वालीं ओर ग्लोब में इस्लामिक आस्थाओं के स्थल दिखाने वाली झांकियां शामिल रहीं। इन झांकियों पर बरबस ही लोगों नजरें ठहर रहीं थीं। तमाम लोग जुलूस के रास्तों में मकान और दुकानों की छतों पर जुलूस देखने इकट्ठे थे। गाड़ियों में लगे डीजे सिस्टम से नातिया कलाम पेश किया जा रहा था। काजी-ए-जिला के बेटे अज्जाम मियां कादरी और इस्लामिक धर्म गुरू इस खास मौके पर जुलूस में शामिल रहे। जुलूस में शामिल लोगों का इससे जोश जारी रहा। पुलिस बल के साथ जुलूस पर अधिकारियाें की पूरी निगरानी रही।
विज्ञापन

इन रास्तों से गुजरा जुलूस
जुलूस जामा मस्जिद से शुरू होकर मीरा चौकी, चक्कर की सड़क, सोथा, जुम्मी चौक, चौधरी गंज, चौधरी सराय, कोतवाली के सामने से होता हुआ फिर जामा मस्जिद पर ही खत्म हुआ। रास्तों में जुलूस का लोगों ने खैरमकदम किया। रास्तों को झालरों और लाइटों से सजाया गया था। बैनर-पोस्टर भी लगाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


000000000000
खाने की चीजें लुटाईं, सबीलें लगाईं
जुलूस-ए-मोहम्मदी के चलते जगह-जगह खैरमकदम को कैंप लगाए गए थे। लोगों ने जुलूस में शामिल लोगों को पकवान और बिस्कुट आदि लुटाए। वहीं सबीलें लगाकर लोगों का खैरमकदम किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed