{"_id":"649898bbbb6b78f6930d5d74","slug":"baratis-and-villagers-fight-10-injured-badaun-news-c-4-1-192110-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बरातियों और ग्रामीणों में मारपीट, 10 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बरातियों और ग्रामीणों में मारपीट, 10 घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
म्याऊं (बदायूं)। उसहैत क्षेत्र के भंद्रा गांव में खेत से मूंगफली उखाड़ने को लेकर बरातियों और ग्रामीणों में मारपीट हो गई, जिसमें दोनों पक्षों के 10 लोग घायल हो गए।
रविवार शाम उसहैत के भंद्रा गांव में कुंवरगांव थाना क्षेत्र के बनेई गांव से बरात आई थी। बताते हैं कि बराती भंद्रा गांव के कदीर के खेत के नजदीक से होकर गुजर रहे थे। कदीर के खेत में मूंगफली की फसल है। उसे देखकर कुछ बराती खेत में घुस गए और उन्होंने मूंगफली उखाड़ ली। बरातियों को मूंगफली उखाड़ते देखकर खेत मालिक कदीर भी आ गए। उन्होंने मूंगफली उखाड़ने का विरोध किया। उन्होंने अपने परिवार के कुछ लोगों को बुला लिया और फिर दोनों ओर से गालीगलौज के बाद मारपीट हो गई। इसमें बनेई निवासी राजा पुत्र लल्ला मियां, फारुख, कदीर पुत्र लल्ला मियां समेत छह और भंद्रा गांव के वासिद पुत्र अब्दुल कदीर, उसका बेटा साहिल, आदिल समेत चार लोग घायल हो गए।
यह देखकर तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने किसी तरह दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत किया। बाद में दोनों पक्षों ने थाने जाकर एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। जिस पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। संवाद