{"_id":"90bfdceac0260869e1f79e13f82090e4","slug":"baracirra-the-gram-panchayat-occupying-the-land-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराचिर्रा में ग्राम पंचायत की भूमि पर कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराचिर्रा में ग्राम पंचायत की भूमि पर कब्जा
badaun
Updated Sat, 06 Jun 2015 07:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव बाराचिर्रा में एक व्यक्ति ने ग्राम पंचायत की भूमि पर पहले झोपड़ी बनाकर कब्जा किया था। राजस्व विभाग ने जब इसे हटवा दिया तो उसने अब अपना पक्का निर्माण कराने को इरादा कर लिया है। आर्थिक सांठगांठ के चलते लेखपाल भी शिकायत करने पर अनदेखी कर रहा है। गांव वालों ने इस संबंध में सीधे डीएम से शिकायत की है।
विज्ञापन
गांव वालों का कहना है कि ग्राम समाज की 229 वर्ग मीटर जगह पर गांव के ही इदरीश ने झोपड़ी डालकर कब्जा कर लिया था। यह भूमि कागजों में खलिहान के नाम दर्ज है। वर्ष 2005 में इदरीश से गांव सभा का मुकदमा चला था। इसके बाद इदरीश को बेदखल कर दिया था। उसका नाजायज कब्जा भी हटवा दिया गया था। अबकी बार फिर इदरीश कब्जा कर रहा है। लेखपाल उजागर भी उसका साथ दे रहा है। इस स्थान पर उसने मिट्टी डलवाना शुरू कर दिया है और पक्का निर्माण करने की फिराक में है। लेखपाल से शिकायत की गई लेकिन उसने कोई ध्यान नहीं दिया। गांव वालों की मांग है कि इदरीश से कब्जा हटवाकर ग्राम पंचायत की खलिहान की भूमि को सुरक्षित कराया जाए। शिकायत करने वालों में अफसर अली, श्योराज, वेदपाल, सत्यपाल आदि शामिल हैं।
विज्ञापन