{"_id":"649499c47b8172f63c008834","slug":"bank-manager-and-amin-assaulted-for-recovery-in-ujhani-badaun-news-c-4-1-189668-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: उझानी में वसूली करने गए बैंक प्रबंधक और अमीन से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: उझानी में वसूली करने गए बैंक प्रबंधक और अमीन से मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिलेख फाड़े, सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
उझानी। कोतवाली क्षेत्र के गांव सकतपुर में आरसी कटने पर वसूली करने गए शाखा प्रबंधक और राजस्व विभाग की टीम को बकायदारों ने घेर लिया। उन्होंने शाखा प्रबंधक और अमीन से मारपीट की और सरकारी अभिलेख फाड़ दिए। शाखा प्रबंधक ने दो सगे भाइयों समेत सात लोगों पर मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा डालने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
गांव सकतपुर निवासी सतीश यादव और उसके भाई बलवीर यादव पर अलग-अलग बैंकों का बकाया है। बकाया होने पर दोनों भाइयों को आरसी जारी की गई थी। बृहस्पतिवार की शाम करीब पांच बजे प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक बितरोई के शाखा प्रबंधक अंकित शर्मा, अमीन ओमपाल, अन्य तहसील कर्मियों के साथ गांव सकतपुर में पहुंचे। उन्होंने सतीश और बलवीर को पकड़ने का प्रयास किया। इसी बात पर वे हमलावर हो गए। उन्होंने शाखा प्रबंधक और अमीन से मारपीट की। ग्रामीणों ने किसी तरह से उनको हमलावरों से बचाया।
इस दौरान बाइक की टक्कर से लगने से बलवीर भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल के परिजनों ने उसको राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। पुलिस ने शाखा प्रबंधक की तहरीर पर आरोपी सतीश, बलवीर व बलवीर के पुत्र अंकित के अलावा चार अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज की।