{"_id":"9682a7b9c47b117e3a47462b5f73d5b1","slug":"bank-branch-will-organise-election-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकारी ग्राम्य विकास बैंक शाखा का होगा चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहकारी ग्राम्य विकास बैंक शाखा का होगा चुनाव
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
Updated Fri, 08 Jan 2016 09:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र की उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम्य विकास बैंक लिमिटेड में वर्ष 2014 शाखा प्रतिनिधि का चुनाव हुआ था। इस चुनाव में शाखा प्रतिनिधि के लिए जावेद असलम और मुनीश सिंह ने नामांकन कराया। 17 नवंबर 2014 को मुनीश सिंह का नामांकन खारिज कर दिया गया था। इसकी वजह उनकी रसीद को फर्जी बताकर किया गया था और 25 नवंबर को जावेद असलम निर्विरोध शाखा प्रतिनिधि घोषित किया गया था। इस मामले में एक जनवरी 2015 को मुनीश सिंह ने एक याचिका सहकारी चुनाव आयोग लखनऊ में दायर की थी। आरोप लगाया था कि नामांकन गलत तरीके से निरस्त कर दिया गया था। इस मामले में आयोग ने 30 दिसंबर 2015 को निर्विरोध निर्वाचन निरस्त कर दोबारा चुनाव कराने के आदेश दिए थे। इसलिए जल्द ही दोबारा चुनाव होगा।
विज्ञापन