{"_id":"5d3ee3fc8ebc3e6cb025c770","slug":"bank-badaun-news-bly3704234138","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में परवान नहीं चढ़ पा रही इंडिया पोस्ट पेमेंट योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में परवान नहीं चढ़ पा रही इंडिया पोस्ट पेमेंट योजना
विज्ञापन
बदायूं। समाज कल्याण विभाग समेत अन्य सरकारी विभागों द्वारा रुचि नहीं लिए जाने के कारण इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में खाता खोलने की योजना जिले में परवान नहीं चढ़ पाई है। आलम यह है कि कई विभागों के अधिकारियों को सरकार की ओर से संचालित इस योजना के बारे में सही से जानकारी तक नहीं है।
सितंबर 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक का शुभारंभ किया था। इस योजना के तहत खाता खुलवाने के लिए केवल आधार कार्ड और अंगूठा मिलान की जरूरत होती है। इसके अलावा इसमें कोई भी अभिलेखों की जरूरत नहीं पड़ती है। इस योजना के तहत लोगों को घर बैठे भुगतान की सुविधा दी जानी थी। ऐसे में शासन स्तर से सभी डीएम और समाज कल्याण अधिकारियों को पेंशनरों, छात्रवृत्ति व महिला उत्पीड़न की शिकार महिलाओं की आने वाली धनराशि के इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में खाते खोले के निर्देश दिए गए थे, लेकिन समाज कल्याण विभाग द्वारा इसमें रुचि नहीं दिखाई जा रही है। ऐसे में अभी भी पूर्व की भांति ही पेंशनर्स के खाते राष्ट्रीयकृत बैंकों में ही खुलवाए जा रहे हैं।
अभी मुझे आए हुए कुछ दिन हुए हैं। इंडिया पोस्ट बैंक में खाते खुलवाने की जानकारी अभी नहीं हैं। शासन की योजना चल रही है, उसी के अनुरूप काम कराया जाएगा।
-रामजनम, जिला समाज कल्याण अधिकारी