{"_id":"60fc65758ebc3e584177cab6","slug":"ban-on-kanwar-yatra-jalabhishek-will-be-done-according-to-the-guidelines-in-temples-badaun-news-bly4542125115","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा पर रोक, मंदिरों में गाइडलाइन के अनुसार होगा जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा पर रोक, मंदिरों में गाइडलाइन के अनुसार होगा जलाभिषेक
विज्ञापन
बदायूं। कोरोना संक्रमण के चलते भले ही कांवड़ यात्रा पर रोक लगाई गई है लेकिन शिव भक्तों के लिए अच्छी खबर ये है कि वह कोरोना गाइड लाइन के अनुसार जलाभिषेक कर सकेंगे। इस दौरान भक्तों को सामाजिक दूरी और मास्क का प्रयोग करना होगा। ताकि वह कोरोना वैश्विक महामारी से भी बचे रहें। सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से जिले के सभी धर्मस्थलों पर पुलिस तैनात रहेगी।
रविवार से श्रावण मास शुरू हो रहा है। 26 जुलाई को इस पावन मास का पहला सोमवार होगा। इस दिन शिवालयों में जलाभिषेक करने भारी संख्या में लोग पहुंचते हैं। खासकर भक्तों को श्रावण मास में सोमवार का दिन सबसे अहम होता है। इसके लिए भक्त दूर-दूर से गंगाजल लाकर जलाभिषेक करते हैं। इस पर शिवभक्तों को कांवड़ लाने की अनुमति नहीं मिली है। हाईकोर्ट ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए कांवड़ यात्रा पर रोक लगा दी है लेकिन मंदिरों में जलाभिषेक करने पर रोक नहीं लगाई गई है।
सोमवार को कोरोना गाइड लाइन के अनुसार जलाभिषेक होगा। शिव भक्तों को मास्क लगाकर मंदिर पहुंचना होगा। इस दौरान मंदिर में सामाजिक दूरी का ख्याल रखना पड़ेगा। सैनिटाइजर का भी प्रयोग करना होगा जिससे मंदिर पहुंचने वाले शिवभक्त कोरोना संक्रमण से बचे रहें। श्रावण मास में धर्मस्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था व निगरानी की पुलिस ने तैयारियां कर ली हैं। हर प्रमुख शिवालय व मंदिर पर पुलिस बल तैनात रहेगा।महिला संबंधी अपराधों को रोकने के लिहाज से महिला पुलिस भी साथ रहेगी।
विज्ञापन
मंदिरों में साफ-सफाई और सजावट शुरू
-श्रावण माह की शुरुआत से पहले ही मंदिरों में साफ-सफाई शुरू कर दी गई है। शिव मंदिरों को अच्छी तरह से सजाया जा रहा है। मंदिरों के पुजारियों ने पूजा पाठ कराने और भक्तों को कोरोना गाइड लाइन के अनुसार जलाभिषेक कराने की तैयारी शुरू कर दी है। सीमित संख्या में ही लोग मंदिर में प्रवेश कर सकेंगे। उनके निकलने पर दूसरे भक्त अंदर जाएंगे।
कोरोना संक्रमण के चलते हाईकोर्ट ने कांवड़ यात्रा पर रोक लगा दी है लेकिन मंदिरों में जलाभिषेक होगा। शिवभक्त कोरोना गाइड लाइन के अनुसार पूजा पाठ कर सकेंगे। सामाजिक दूरी का भी ख्याल रखें। मास्क लगाकर रखें। सोमवार को धर्मस्थलों पर पुलिस तैनात रहेगी। - संकल्प शर्मा, एसएसपी