फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   bam-bam bhole ke jayaghosh se goonja kachhala gangaaghaat

बम-बम भोले के जयघोष से गूंजा कछला गंगाघाट

Tue, 11 Jul 2017 12:04 AM IST
उझानी/बदायूं
उझानी/बदायूं Updated Tue, 11 Jul 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
bam-bam bhole ke jayaghosh se goonja kachhala gangaaghaat
कांवड़‌िये। - फोटो : अमर उजाला
नाचते-गाते कछला से निकले कांवड़िए, घाट पर की कांवड़ पूजा, सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में उमडे़ श्रद्धालु
विज्ञापन

कछला गंगाघाट रविवार देर रात से सोमवार तड़के तक शिवभक्तों की आस्था से सराबोर नजर आया। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे शिवभक्तों ने जल भरने के बाद घाट पर ही कांवड़ पूजन किया। मनमोहक अंदाज में सजी कांवड़ के साथ शिवालयों में जलाभिषेक के निकले कांवड़िये हाईवे पर जमकर नाचे। शिव-पार्वती के भजनों पर थिरकते कांवड़ियों में गजब का जोश नजर दिखा।      
सावन महीने के पहले सोमवार को शिवालयों में जलाभिषेक के लिए हालांकि पिछले साल के मुकाबले भीड़ कम नजर आई लेकिन कछला गंगाघाट पर शिवभक्तों के जल भरने सिलसिला रविवार शाम से ही शुरू हो गया। देर रात तक शिवभक्तों की टोलियों की संख्या सैकड़ों में पहुंच गई। गंगा स्नान कर शिवभक्तों ने सबसे पहले जल भरा। फिर कांवड़ पूजन के दौरान भगवान शिव की आराधना की गई। कई टोलियों में शिवभक्त महिलाओं और युवतियों की संख्या भी नजर आई। महिलाओं ने कांवड़ पूजन के बाद मंगलगीत भी गाए। जल भरने का दौर सोमवार सुबह तक चला। सुबह भी घाट पर धार्मिक कार्यक्रम कराए गए।      
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा के दौरान टोलियों में शामिल शिवभक्त ने शिव और पार्वती के भजनों पर नृत्य किया। चार-छह टोलियों के साथ कलाकारों ने भी उनका मनोरंजन कराया। हाईवे पर बम-बम भोले की गूंज के दौरान कलाकारों के करतब ने राहगीरों को लुभाया। बता दें कि सावन के पहले सोमवार को ज्यादार शिवभक्तों में दूर दराज के थे। आसपास इलाके के शिवभक्तों ने रविवार रात में की कांवड़ यात्रा पूरी की। घाट के नजदीक के आश्रम के मुखिया महंत हरीओम शर्मा ने बताया कि तीसरे, चौथे और पांचवे सोमवार को कांवड़ियों की संख्या में जबर्दस्त इजाफा होगा। कछला से जल लेकर शिवभक्त लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ और शाहजहांपुर जिले के पटना देवकली मंदिर में जलाभिषेक करते हैं।      
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पुलिस उपाधीक्षक गमलेश्वर विल्टोरिया, तहसीलदार सदर आरपी चौधरी, प्रभारी निरीक्षक संजय गोयल और राजस्व कर्मियों में ओमबाबू नागेंद्र और रामनरेश आदि ने व्यवस्थाओं पर नजर रखी। कोतवाली क्षेत्र में कछला घाट से लेकर बदायूं की ओर जजपुरा मंदिर तक पुलिस भी गश्त पर रही। 
-----------
शहर के मंदिरों में हुआ जलाभिषेक, उमड़े श्रद्धालु
बदायूं। सावन के पहले सोमवार को बिरूआबाड़ी और गौरी शंकर मंदिर के साथ शहर के अन्य प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। शहर के प्रमुख मंदिर में सोमवार को बेलपत्र, पुष्प, धतूरे शिवलिंग पर चढ़ाए। कछला गंगा घाट से जल लेकर आए कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने सोमवार को भोर से ही शहर के मंदिरों में जलाभिषेक शुरू कर दिया था। उझानी रोड पर जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया। वहीं शहर के रिूआबाड़ी मंदिर किे पास भी भंडारे का आयोजन किया गया। शहर में गली मोहल्ले में लोगों ने साफ-सफाई कर मंदिरों का सजाया। यहां पास पड़ोस के लोग मंदिरों में जलाभिषेक करते रहे। वहीं स्कूल जाने से पहले छात्र-एवं छात्राओं ने पूजा अर्चना की।
उझानी। सावन के पहले सोमवार को बुर्रा फरीदपुर समेत इलाके के शिवालयों में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान मंदिरों में बम-बम भोले की गूंज रही। शिवालयों में जलाभिषेक का दौर सोमवार को ब्रह्म मुहूर्त में तड़के से ही शुरू हो गया। कछला से कांवड़ लेकर कई श्रद्धालु बुर्रा फरीदपुर के प्राचीन शिव मंदिर पहुंचे। उन्होंने जलाभिषेक के दौरान भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। शिवलिंग पर दुग्धाभिषेक भी किया गया। बेलपत्र अर्पित कर मंत्रोच्चार किया। श्रद्धालुओं ने शिवालय की परिक्रमा कर मंगल कामनाएं कीं। हजरतगंज और अब्दुल्लागंज के मंदिरों में भी जलाभिषेक किया गया। 
इस्लामनगर। क्षेत्र के ग्राम कोठा में सिद्ध पीठ शिव बाबा मंदिर में हवन यज्ञ रासलीला के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। दूर दूर से आए श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में भारी भीड़ रही। कार्यक्रम में महंत बाबा अजयदा, निधीश गुप्ता, विजयपाल गुप्ता, सुखवीर सिंह, जुगेन्द्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, राम कुंवर, रामसेवक आदि का सहयोग रहा।

----------
गंगा तट की सफाई की
बदायूं। भारतीय एकता परिवार की ओर से कछला गंगा घाट पर गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गंगा सफाई अभियान चला कर गंगा के तटों की सफाई की गई। इसके बाद गंगा आरती और दीपदान किया। संस्था अध्यक्ष सचिन सूर्यवंशी ने भी पूरे कार्यक्रम में उपस्थित रह कर कार्यकर्ताओं के साथ सफाई और आरती की तथा श्रद्धालुओं को गंगा तट स्वच्छ रखने के लिए जागरूक भी किया। कार्यक्रम में रीता सक्सेना, सदस्यता प्रमुख सुजीत कश्यप, गंगा प्रहरी ठाकुर ओमकार सिंह, मोहित तोमर, शिवा शर्मा, प्रखर राठौर, ऋषभ सक्सेना, दिलीप कुमार, शिवम शर्मा, रतनेश, चिराग सक्सेना, गीता कुमारी, शिवानी गुप्ता, जयदेवी, मंजू शर्मा, बाबा महेशानंद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed