फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   bal divas

शिक्षण संस्थाओं में मनाया गया चाचा नेहरू का जन्मदिन

Sun, 15 Nov 2015 12:01 AM IST
अमर उजाला, बदायूं
अमर उजाला, बदायूं Updated Sun, 15 Nov 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
bal divas
गुरुनानक जूनियर हाईस्कूल में चाचा नेहरू के जन्मदिवस  पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें बच्चे डॉक्टर, टीचर, पुलिसमैन और चाचा नेहरू के गेटअप में नजर आए। प्रतियोगिता में श्रेय सक्सेना प्रथम, अर्पिता कश्यप द्वितीय और अक्षरा वर्मा तीसरे स्थान पर रहीं। इस दौरान प्रबंधक गुरूदीप सिंह धींगड़ा, प्रधानाचार्य नीलम अग्रवाल, हिमांची धींगड़ा, मंजू अग्रवाल, सरला देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

जगत ब्लाक के प्राइमरी स्कूल कुपरी में प्रधानाध्यापक मुईनउद्दीन ने चाचा नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण किया और उनके जीवन परिचय के बारे में बताया। इस मौके पर बच्चों सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। प्राइमरी एवं जूनियर स्कूल (कन्या एवं बालक) जगत में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए और नेहरू जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक मुमताज बेगम, इमरान आलम, अफजाल, अजय राजपूत, रेखा कुरील, ऊषा वर्मा, ज्ञान सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सैयद मुनव्वर अली मेमोरियल कन्या जूनियर हाईस्कूल में खेलकूद के साथ ही बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। प्रधानाध्यापक शगुफ्ता खातून ने बच्चों को चाचा नेहरू के द्वारा लिखे गए खत के बारे में बच्चों को बताया। इस दौरान नुसरत जहां, असमत जुबैरी, मुताहिर अली, शाह मोहम्मद आदि मौजूद रहे। पोप सिंह स्मारक औद्योगिक प्रशिक्षण संथ्सान में नाटक एवं अन्य कार्यक्रम किए गए। इसमें प्रबंधक राजेश्वर सिंह, मेखल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेहरू जी के व्यक्तित्व के बारे में बताया
जिला अपराध निरोधक कमेटी के सदस्यों ने नेहरू जी के चित्र पर माल्यार्पण करके उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान रामऔतार मिश्रा, राकेश मौर्य, रूपेंद्र नारायण मिश्र, नरेंद्र मोहन, रंजीत सागर, मकरचंद्र, राजाराम साहू आदि मौजूद रहे।

बाल दिवस पर कांग्रेसियों ने बच्चों को बांटे उपहार
बदायूं। प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस पर कांग्रेसजनों ने बच्चों को पेंसिल, रबर, टॉफी, गुब्बारे आदि उपहार दिए। इन्हें पाकर बच्चे खुशी से झूम उठे। इसके साथ ही गोष्ठी का आयोजन भी किया गया।
गोष्ठी में प्रदेश महासचिव ओमकार सिंह ने कहा कि नेहरू जी ने जब देश की बागडोर संभाली तो देश विषमताओं से गुजर रहा था। उन्होंने दूरदर्शिता से देश का विकास किया। इस मौके पर सुरेश राठौर, प्रदेश कमेटी सदस्य, मुन्नालाल सागर, शहर अध्यक्ष नरेश गुप्ता, महासचिव प्रेमप्रकाश पांडेय, पीयूष रंजन यादव, हरीश कश्यप, अमन शर्मा, रईस अहमद अब्बासी, वीरपाल सिंह, चैतन्य यादव आदि मौजूद रहे।
वहीं जिला कांग्रेस कमेटी श्रम प्रकोष्ठ ने नेहरू जी का जन्मदिन स्मरणोत्सव के रूप में मनाया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजू सक्सेना, कुलदीप रंजन, वकील खां, अर्चित सक्सेना, लड्डन खां आदि मौजूद रहे। ओरेटर संस्था ने आयोजित कराई गोष्ठी में अमन मयंक शर्मा और सोनाली सक्सेना ने विचार व्यक्त किए।



बाल गृह में बच्चों ने दी शिक्षाप्रद प्रस्तुतियां
बदायूं। बाल सेवा संस्थान की ओर से संचालित बाल गृह में बाल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने शिक्षाप्रद एवं मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान मुख्य अतिथि न्यायाधीश किशोर न्याय बोर्ड मुकीम अहमद ने बच्चों को बाल दिवस के बारे में बताया। इस मौके पर जिला प्रोबेशन अधिकारी एनके पाठक, बाल संरक्षण अधिकारी रमाकांत शर्मा, विधि सहपरीविक्षा अधिकारी नवीन सिंह, रत्नेश सक्सेना, एमके गुप्ता, शुभम प्रताप सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed