फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Badra rained throughout the day, drizzling at many places including Bisauli

Budaun News: दिनभर छाए बदरा... बिसौली समेत कई जगह बूंदाबांदी

Wed, 03 May 2023 02:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Wed, 03 May 2023 02:20 AM IST
विज्ञापन
Badra rained throughout the day, drizzling at many places including Bisauli
बदायूं। लगातार बदल रहे मौसम में कभी कहीं तो कभी कहीं बारिश हो रही है। सोमवार को शहर समेत तमाम जगहों पर बारिश हुई थी। वहीं, मंगलवार को लगभग पूरे दिन बादल छाए रहे और बिसौली, इस्लामनगर में दोपहर बाद में हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे मौसम में पहले की अपेक्षा ठंडक बढ़ गई।
विज्ञापन

जिले में पिछले 10 दिनों से मौसम में लगातार परिवर्तन देखने के लिए मिल रहा है। इसकी वजह से लोग मई में भी पंखा बंद करके सोने पर मजबूर हो रहे हैं। मौसम ठंडा होने की वजह से देहात क्षेत्र में लोगों ने फिर से गर्म चादर ओ़ढ़ना शुरू कर दिया है, जबकि अमून मई माह में पड़ने वाली गर्मी से बचने के लिए लोग पंखा-कूलर के अलावा एसी तक चलाने पर मजबूर हो जाते हैं।
विज्ञापन

पिछले माह 15 अप्रैल को तापमान करीब 41 डिग्री पार कर गया था, साथ ही और तापमान बढ़ता जा रहा था। इससे उम्मीद जताई जा रही थी कि मई शुरुआत में लोग गर्मी से परेशान हो जाएंगे, पर ऐसा नहीं हुआ। दो मई को अधिकतम तापमान लुढ़कर 25.6 डिग्री पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आने वाले दो-तीन दिन भी मौसम इस तरह के रहने की उम्मीद है। फसलों की बात करें तो इस मौसम से मेंथा और मक्का की फसलों को नुकसान नहीं है। -आलोक सागर गौतम, मौसम विज्ञानी

जिले में करीब आठ हजार हेक्टेयर में मक्का और पांच हजार हेक्टेयर में मेंथा की फसल हो रही है। इसके कुछ हेक्टेयर में सब्जी खेती है। अगर आंधी-बारिश या ओलावृष्टि आती है तो फसलों को दिक्कत आ जाएगी। अन्यथा की स्थिति में ये मौसम मौजूदा फसलों के लिए कोई नुकसानदेह नहीं है। डीके सिंह, कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed