{"_id":"64949493c62e8b23d300bac7","slug":"badauns-daughter-selected-in-the-national-camp-of-athletics-badaun-news-c-4-1-189594-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: एथलेटिक्स के राष्ट्रीय शिविर में बदायूं की बेटी का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: एथलेटिक्स के राष्ट्रीय शिविर में बदायूं की बेटी का चयन
विज्ञापन
सुहालिया खान।
बदायूं। उझानी में स्थित भद्वार गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्रा सुहालिया खान का चयन एथलेटिक्स के राष्ट्रीय शिविर में हो गया है। उनका चयन 100 मीटर दौड़ में हुआ है। पूरे देश से एक हजार खिलाड़ियों का चयन किया गया था, इसमें उनका नाम भी शामिल है।
एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से 21 जून से पांच जुलाई तक पूरे देश से 1000 एथलीट का चयन कर उनको प्रशिक्षित किया जाएगा। यह प्रशिक्षण लखनऊ, पटना, बंगलुरू और कोलकता में होगा। इसी के लिए सुहालिया खान का चयन किया गया है।
यहां बता दें कि बाद में 1000 में 100 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। इन 100 चयनित खिलाड़ियों को भारत सरकार की ओर से 2028 तक विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी और उनको देश के लिए खेलना का मौका मिलेगा। कोच परवेज गाजी ने बताया कि खिलाड़ी में अगर आगे बढ़ने की लगन है, तो रास्ते खुद बन जाते हैं। संवाद