{"_id":"6175af766bfb9622f165b24d","slug":"badaun-s-stars-showing-talent-in-painting-badaun-news-bly4640187138","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं के सितारे : चित्रकारी में भी हुनर दिखा रहे युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं के सितारे : चित्रकारी में भी हुनर दिखा रहे युवा
विज्ञापन
फरिहा रहमान। संवाद
- फोटो : BADAUN
बदायूं। सूफी संतों की सरजमीं बदायूं में हुनरमंदों की कमी नहीं है। यहां कई ऐसे युवा चित्रकार हैं जो राज्य स्तरीय पुरस्कार तक जीत चुके हैं। शहर के पंजाबी चौक निवासी प्रियांशु बुलबुल के साथ ही सहसवान की दो बहनें मदीहा व फारिहा भी चित्रकारी में नाम रोशन कर रहीं हैं। शहर में कई और युवाओं ने भी चित्रकारी में नाम कमाया है।
कला में प्रियांशी ने किताब लिख डाली, पाया सम्मान
शहर के सैयदबाड़ा निवासी प्रियांशी बुलबुल कवयित्री डॉ.शुभ्रा माहेश्वरी की बेटी हैं। वह बीएससी करने के बाद देहरादून से बीएएमएस कर रहीं हैं। प्रियांशी की रुचि चित्रकला, क्रिएटिविटी, कविता लेखन व मॉडलिंग में है। चित्रकला में महारथ हासिल कर चुकीं प्रियांशी चित्रकला प्रतियोगिता में पर्यावरण मंत्री नकुल दुबे से दो बार सन 2008 एवं 2009 में राज्य स्तरीय पुरस्कार पा चुकी हैं। उस वक्त वह कक्षा कक्षा चार व पांच की छात्रा थीं। बदायूं क्लब में कई बार सम्मानित हो चुकीं प्रियांशी 2019 में भव्या इंटरनेशनल द्वारा नेशनल अवॉर्ड भी ले चुकी हैं। कला के क्षेत्र में वर्ष 2020 में उन्हें प्रकृति फाउंडेशन मेरठ द्वारा पुरस्कृत किया जा चुका है। उनकी चित्रकला पर एक पुस्तक कला के रंग, देश के संग प्रकाशित हो चुकी है। इसमें देश की समस्याओं पर आधारित चित्र दर्शाए गए हैं।
मंडोला आर्ट में माहिर हैं सृष्टि
पंजाबी चौक निवासी सृष्टि वैश्य बीएससी पूरी कर चुकी हैं। कपड़ा कारोबारी दिलीप वैश्य की बेटी सृष्टि मंडोला आर्ट बनाने में माहिर हैं। कला के क्षेत्र में वह नाम रोशन करना चाहतीं हैं। सृष्टि की इच्छा है कि वह आगे इसी क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करें।
विज्ञापन
दो बहनें बनाती हैं शानदार पेंटिंग
सहसवान के मोहल्ला मोहद्दीनपुर निवासी अनीस उर रहमान की दो बेटियां मदीहा और फारिहा भी गजब की चित्रकार हैं। दोनों बहनें दिव्य प्रकाश महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा हैं। बड़ी बहन मदीहा ने बताया कि पिता पहले कारोबार के सिलसिले में दिल्ली में रहते थे तो उनकी पढ़ाई भी दिल्ली में हुई। तब उन्होंने पेंटिंग को एक विषय के रूप में लिया। पेंटिग का शौक दोनों बहनों को शुरू से था, पढ़ाई का हिस्सा बनने के बाद यह उनके जीवन का हिस्सा बन गया। दोनों बहनें स्टिल लाइव व कंपोजीशन पेंटिंग बनाती हैं। उनका कहना है कि माता पिता भी उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

प्रियांशी बुलबुल। संवाद- फोटो : BADAUN

मदीहा रहमान।संवाद- फोटो : BADAUN