{"_id":"617eeec39cf5c554c738f329","slug":"badaun-s-stars-are-shining-on-youtube-too-badaun-news-bly4648101155","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूट्यूब पर भी जगमगा रहे बदायूं के सितारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूट्यूब पर भी जगमगा रहे बदायूं के सितारे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। जिले के कई युवा यू ट्यूब पर छाए हुए हैं। कई ने यू ट्यूब पर चैनल बना लिए हैं और मॉडलिंग, डांस व बॉडी बिल्डिंग जैसे क्षेत्रों में अपने साथ ही शहर की पहचान भी बना रहे हैं। अमर उजाला ने ऐसे ही कुछ युवाओं से उनकी उपलब्धियों पर बात की।
राहुल आर्य ने फिर छोटे पर्दे पर दी दस्तक
- सम्राट अशोक नगर निवासी राहुल आर्य ने एक बार फिर टेलीविजन की ओर कदम बढ़ा लिया है। इससे पहले राहुल बदायूं का नाम कई बार टेलीविजन पर रोशन कर चुके हैं। राहुल आर्य ने 20 साल की उम्र में टेलीविजन पर डायरेक्टर व प्रोड्यूसर के रूप में काम किया है। राहुल टीवी रियलिटी शो, टेली मूवी के बाद फिर स्टेप फ़ॉर फ्यूचर टीवी शो के नाम से टेलीविजन पर टैलेंट शो करने जा रहे हैं। इसके ऑडिशन स्टार्ट हो चुके हैं। राहुल का मानना है कि हमारे देश में एक से बढ़कर एक होनहार कलाकार हैं पर किसी न किसी वजह से अपना हुनर दिखाने का मौका नहीं मिल पाता है। राहुल आर्य फिलहाल शहर के तिथोन्स इंटरनेशनल स्कूल में डांस अध्यापक पद पर कार्यरत हैं।
बॉडी बिल्डिंग के नेशनल प्लेयर विक्की सिखा रहे फिटनेस के गुर
शहर के मोहल्ला लोटनपुरा जालंधरी सराय निवासी विक्की कंसल बॉडी बिल्डिंग में नेशनल प्लेयर रह चुके हैं। वह फिटनेस मॉडल के रूप में मिस्टर इंडिया फिटनेस, मिस्टर यूपी, मिस्टर बदायूं और मिस्टर रुहेलखंड रह चुके हैं। विक्की अब इंदिरा चौक के पास अपना जिम चलाते हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी फिटनेस के गुर सिखाते नजर आते हैं। विक्की का यूट्यूब चैनल विक्की सांई फिटनेस नाम से है। विक्की बताते हैं कि 2001 से बॉडी बिल्डिंग के क्षेत्र में हैं और 2019 से यूट्यूब व सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफार्म पर सक्रिय हैं। वह चाहते हैं कि युवा फिटनेस को लेकर सजग रहें।
विज्ञापन
अभिनय और मॉडलिंग में धमाल मचा रहीं दिव्यांशी
सहसवान नगर के मोहल्ला अकबराबाद निवासी दिव्यांशी गुप्ता भी अभिनय और मॉडलिंग की दुनिया में स्थापित होने का प्रयास कर रही हैं। कम उम्र में ही दिव्यांशी ने कई शॉर्ट फिल्मों में मेन लीड रोल करके जलवा कायम कर दिया है। यादव ब्यॉयज नाम के चैनल में यदु माही के साथ उन्होंने गैंगस्टर ऑफ लव स्टोरी व देसी की औकात शॉर्ट फिल्म की है। अब दिव्यांशी डांसर नाम से वह अपना यूट्यूब चैनल बना चुकी हैं। अभिनय से लेकर मॉडलिंग व क्लॉथ कलेक्शन के आइटम वह इन चैनल पर डालती हैं। दिव्यांशी बताती हैं कि वह जल्दी ही नया चैनल प्रमोट कर शॉर्ट फिल्में बनाना शुरू करेंगी। इसके लिए अच्छे साथियों का चयन करने में लगी हैं।
सेल्फी किंग 2021 का खिताब लेकर लौटे अमन कपूर
शहर के सिविल लाइंस पंजाबी कॉलोनी के निवासी अमन कपूर सोशल मीडिया पर तेजी से उभरते सितारों में से एक हैं। अमन ने शहर में हुई मॉडलिंग व फिटनेस की कई प्रतियोगिताओं में नाम कमाया है। वह सोशल मीडिया पर सक्रिय देश के बड़े ग्रुप सेल्फी ऑफ द वीक से जुड़े हैं। हाल ही में इस ग्रुप की ओर से मेरठ में सदस्यों का एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें विभिन्न टॉस्क दिए गए थे। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके अमन ने सेल्फी किंग 2021 का खिताब हासिल किया। बदायूं में ही शूट होकर रिलीज हो चुकी फिल्म क्या मेरी सोनम गुप्ता बेवफा है, में भी अमन शानदार अभिनय कर चुके हैं। वीडियो एडिटिंग व एनीमेशन के क्षेत्र में भी वह काम कर रहे हैं।