फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Badaun Road Accident School Bus And Van Accident Inside Story

Budaun Accident: स्कूल वैन में सवार थे 26 बच्चे...चार मासूमों समेत पांच की मौत; हादसे की जांच के लिए टीम गठित

Mon, 30 Oct 2023 06:56 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 30 Oct 2023 06:56 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के उसावां थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें स्कूल वैन ड्राइवर और चार बच्चों की मौत हो गई। 23 बच्चे घायल हुए हैं। दो को मेडिकल कॉलेज और एक को बरेली में रेफर किया गया है। 

विज्ञापन
Badaun Road Accident School Bus And Van Accident Inside Story
बदायूं सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के उसावां थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। असधरमई और गौंतरा गांव के बीच स्कूल वैन और स्कूल बस आमने-सामने से टकरा गईं। हादसे में वैन सवार चार छात्र-छात्राओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि वैन में सवार 22 छात्र-छात्राएं घायल हो गए। बस में सवार एक छात्रा के भी चोटें आईं हैं। 

विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल दो छात्रों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया है। एक छात्र को बरेली भी रेफर किया है। मृतकों में वैन चालक और उसका एक बेटा भी शामिल है। हादसे पर डीएम मनोज कुमार और एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन




ये भी पढ़ें- Budaun Accident : पलभर में बिछ गईं बच्चों की लाशें... पांच की मौत, 20 घायल; देखें मृतकों और घायलों के नाम
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसा सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे हुआ। उस वक्त उसावां थाना क्षेत्र के गौंतरा गांव में स्थित एसआरपीएस इंग्लिश मीडियम स्कूल के बच्चे वैन में सवार होकर स्कूल आ रहे थे। वैन हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव लभारी निवासी ओमेंद्र (25) चला रहा था। वह इसी स्कूल में पढ़ाता था। वैन में कुल 26 छात्र-छात्रा सवार थे। 



हादसे के वक्त ओमेंद्र का बेटा हर्षित (6) उसकी गोद में ही बैठा था। जैसे ही वैन असधरमई गांव से निकलकर मोड़ पर पहुंची, तभी सामने से सत्यदेव विद्यापीठ इंटर कॉलेज की बस आ गई और दोनों वाहनों की आमने-सामने से जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस हादसे में वैन के परखच्चे उड़ गए। घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। 

Badaun Road Accident School Bus And Van Accident Inside Story
बदायूं सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
पिता-पुत्र की मौके पर मौत 
हादसे को देखकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग दौड़ पड़े। उन्होंने सभी घायलों को वैन से बाहर निकाला, लेकिन तब तक चालक ओमेंद्र और उसके बेटे हर्षित की मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर उसावां थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने तुरंत सभी बच्चों को जिला अस्पताल भेज दिया। 

ये भी पढ़ें- Budaun News: कब तक पिटती रहूं साहब... मुझे जिंदा नहीं रहना; चार बच्चों को लेकर गंगा घाट पहुंची महिला

रास्ते में इन बच्चों ने तोड़ा दम 
रास्ते में ग्राम बघौरा निवासी खुशी (8) पुत्री प्रदीप कुमार गुप्ता, हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव ग्योति निवासी अमित (12) पुत्र मोरपाल कश्यप और उसावां थाना क्षेत्र के गांव नवीगंज निवासी कौशल्या (12) पुत्री हरवंश सिंह की मौत हो गई। 22 छात्र-छात्राएं घायल हुए हैं। बस में सवार छात्रा इशिता पाल (16) भी घायल हुई है। वैन सवार लभारी निवासी मानव सिंह (9), अरुण कुमार (11) को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जबकि रचित (8) को बरेली रेफर कर दिया गया है।

डीएम मनोज कुमार ने बताया कि उसावां थाना क्षेत्र में काफी दुखद हादसा हुआ है। इसमें चार बच्चों समेत पांच की मौत हुई है, जबकि 23 बच्चे घायल हैं। सभी का उपचार कराया जा रहा है। हादसे की वजह क्या रही, इसकी जांच कराई जा रही है। इसके लिए टीम गठित कर दी गई है। 


डीएम और एसएसपी पहुंचे अस्पताल 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed