फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Badaun: MP Sanghamitra said all six BJP candidates will win the election

बदायूं : सांसद संघमित्रा बोलीं- भाजपा के सभी छह प्रत्याशी जीतेंगे चुनाव

Tue, 25 Jan 2022 01:47 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Tue, 25 Jan 2022 01:47 PM IST
सार

स्वामी प्रसाद मौर्य के सपा में जाने के बाद से ही उनकी बेटी अपर्णा मीडिया की सुर्खियों में हैं। उन्होंने कुछ ऐसे बयान भी दिए जो पार्टी के लोगों को निशाना बना रहे थे। इस पर जब उनसे सवाल किया गया तो उनका कहना था कि वह अपर्णा पर नहीं, घरों में बैठे फेसबुकियों पर कटाक्ष किया था। 

विज्ञापन
Badaun: MP Sanghamitra said all six BJP candidates will win the election
संघमित्रा मौर्य - फोटो : facebook.com/sanghmitra.maurya

विस्तार

स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी बदायूं सांसद डॉ. संघमित्रा मंगलवार को बदायूं कलक्ट्रेट परिसर पहुंचीं और शहर व बिल्सी के भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन में शामिल हुईं। लंबे समय बाद वह यहां मीडिया से मुखातिब हुईं और भाजपा से अपने जुड़ाव को सार्वजनिक किया। कहा कि सभी छह प्रत्याशी चुनाव जीतेंगे। स्वामी प्रसाद मौर्य के सपा में जाने से चुनाव में फर्क के सवाल को वह टाल गईं।

विज्ञापन


इससे पहले मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव के भाजपा में आने पर फेसबुक पर तंज कसने वाली बदायूं सांसद संघमित्रा के तेवर पार्टी के आम कार्यकर्ताओं को असमंजस में आ गए थे। लखनऊ आवास पर स्वास्थ्य लाभ ले रहीं संघमित्रा मीडिया से सीधे संवाद से बच रहीं थीं पर फेसबुक पर बराबर सक्रिय थीं। उन्होंने जनविश्वास यात्रा के दौरान रथ पर साथ में मौजूदगी का फोटो डालकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को दो साल पूरे करने पर बधाई भी दी थी।
विज्ञापन


अपर्णा यादव के भाजपा का दामन थामने के बाद बदायूं की भाजपा सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य ने अगड़े और पिछड़े वर्ग को लेकर सवाल उठाए थे। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपर्णा यादव का चचेरा भाई बताया था। अपने पिता स्वामी प्रसाद मौर्य के भाजपा छोड़कर सपा में शामिल होने की ओर इशारा करते हुए कहा था कि हफ्ता भर पहले एक बेटी का पिता पार्टी बदलता है तो पुत्री पर वार हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक बहू अपने चचेरे भाई (योगी जी) के साथ एक पार्टी से दूसरी पार्टी में आती है तो स्वागत होता है। क्या इसको भी वर्ग से जोड़ा जाना चाहिए कि बेटी (मौर्य) पिछड़े वर्ग की है और बहू (बिष्ट) अगड़े वर्ग से है। उन्होंने लिखा है कि क्या बहन-बेटी की भी जाति और धर्म होता है?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed