फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   badaun gang rape

हिरासत में लिए गए संदिग्धों को पुलिस ने छोड़ा

Tue, 12 Jan 2021 01:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
badaun gang rape
बदायूं। सामूहिक दुष्कर्म और महिला की हत्या के मामले में थाने बुलाए गए संदिग्धों को पुलिस ने पूछताछ के बाद छोड़ दिया है। रविवार को महिला के गांव पहुंचे इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार धामा ने पीड़ित परिवार और कुछ पड़ोसियों के भी बयान दर्ज किए। परिवार वालों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की बात कही है।
विज्ञापन

रविवार दोपहर उघैती इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार धामा पीड़ित परिवार से मिलने गांव पहुंचे। उस वक्त घर में महिला का बेटा, छोटी दो बेटियां और परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे। पुलिस को देखकर आसपास के तमाम लोग एकत्र होकर आ गए। इंस्पेक्टर ने पीड़ित परिवार के घर में बैठकर एकांत में बयान दर्ज किए। बताया जा रहा है कि जब आरोपी महिला को लेकर घर पहुंचे थे तब उसका बेटा और छोटी दो बेटियां थीं। इंस्पेक्टर ने उनके बयान दर्ज किए। उनसे जानकारी ली गई कि उस वक्त महिला जीवित थी या मर चुकी थी। उनके अलावा इंस्पेक्टर ने पड़ोस के कई लोगों के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

परिवार वालों ने यही बताया कि महिला शाम के वक्त धर्मस्थल गई थी। देर रात पुजारी और दो अन्य लोग उसे बोलेरो से घर लेकर आए थे। उस समय महिला की क्या स्थिति थी। परिवार वालों ने अपने बयानों में सब बताया है। पड़ोसियों ने भी परिवार वालों की बात सही साबित करते हुए बयान दर्ज कराए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज घटनास्थल पर पहुंचेगी पुलिस
रविवार दोपहर से लेकर शाम तक थाना इंस्पेक्टर ने महिला के परिवार वालों के बयान दर्ज किए। तब तक शाम हो गई। बताया जा रहा है कि इंस्पेक्टर सोमवार को घटनास्थल पर पहुंचेंगे। उसके आसपास कौन-कौन लोग रह रहे हैं। सभी के बयान दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed