फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   badaun gang rape

सीएम कार्यालय से मॉनिटरिंग फिर भी पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी नहीं

Tue, 12 Jan 2021 01:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
badaun gang rape
बदायूं। सामूहिक दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या के मामले में सीएम कार्यालय से मॉनिटरिंग की जा रही है। बावजूद इसके केस में ढिलाई बरती गई। उघैती पुलिस ने शव का पंचनामा भरने में 19 से 20 घंटे लगा दिए। तीसरे दिन पोस्टमार्टम हुआ, जिसकी वीडियोग्राफी तक नहीं कराई गई।
विज्ञापन

दरअसल उघैती मामले ने तूल ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट सार्वजनिक होने के बाद पकड़ा। क्योंकि इससे पहले पुलिस मामले को दबाने और हादसा बताने की प्रयास करती रही। हालांकि पंचनामा भरते समय ही शव को लेकर कई चीजें साफ हो जाती हैं, लेकिन पहले मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया। तीन डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया, लेकिन पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी कराना जरूरी नहीं समझा। फॉरेंसिक टीम भी तीन दिन के बाद मौके पर पहुंची और तब तक महिला के खून से सना गद्दा समेत अन्य चीजें ऐसे ही पड़ी रहीं और लोग उन्हें उठाकर देखते रहे।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार अति रक्तस्राव से महिला की मौत हुई। हड्डी टूटने के साथ शरीर के कई अंगों पर चोटें भी मिलीं। प्राइवेट पार्ट में रॉड डालने और सामूहिक दुष्कर्म की बात कही जा रही है। इस रिपोर्ट के सार्वजनिक होने के बाद जब पुलिस-प्रशासन की फजीहत हुई तो आननफानन इंस्पेक्टर और हलका इंचार्ज को निलंबित करने के साथ उनके खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई। डीएम कुमार प्रशांत ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट लीक होने को लेकर मजिस्ट्रेट जांच बैठा दी। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी क्यों नहीं कराई गई। इस लेकर सीएमओ और सीएमएस एक-दूसरे पर बात डाल रहे हैं। जबकि एडी हेल्थ डॉ. एसपी अग्रवाल स्वीकार कर रहे कि वीडियोग्राफी होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला स्तर पर पोस्टमार्टम कराना सीएमओ, सीएमएस और पुलिस की जिम्मेदारी है। इस तरह के मामलों में वीडियोग्राफी होनी चाहिए। अगर सीएमओ और सीएमएस पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी के मामले को एक दूसरे पर टाल रहे हैं तो यह गलत है। - डॉ. एसपी अग्रवाल, एडी हेल्थ
उघैती प्रकरण में पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी नहीं कराई गई है। पोस्टमार्टम के लिए पैनल सीएमएस ने बनाया था। इस बारे में सीएमएस या संबंधित पुलिस ही कुछ बता सकती है। मैं ज्यादा कुछ नहीं बता सकता। वीडियोग्राफी न कराया जाना मेरी जानकारी में है। - डॉ. यशपाल सिंह, सीएमओ

पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी कराई गई या नहीं यह मुझे नहीं पता। इस बारे में सीएमओ ही कुछ बताएंगे। पोस्टमार्टम के संबंध में मेरे स्तर की जो कार्रवाई थी उसको मैंने पूरा किया है। - डॉ. विजय बहादुर राम, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed