फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   badaun gang rape

सुबह से ही महिला को कॉल कर रहा था पुजारी, शाम को गई थी मंदिर

Sun, 10 Jan 2021 06:29 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 06:29 PM IST
विज्ञापन
badaun gang rape
बदायूं। आरोपी पुजारी सत्यनारायण दास के मन में न जाने क्या चल रहा था जो वह महिला को रविवार सुबह से कई बार फोन कर चुका था। शाम को जब उसका फोन आया तो उसके बेटे ने मोबाइल पर पुजारी का नंबर देखा था। इसके बाद महिला ने पुजारी से बात की थी और वह मंदिर की तरफ चली गई। पुलिस की ओर से निकलवाई गई कॉल डिटेल में भी इस बात की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

मृतका आंगनबाड़ी सहायिका थी। रविवार को वह घर पर थी तो उस दौरान कई बार पुजारी का फोन आया था। महिला के बेटे के अनुसार मां ने उसे बताया था कि पुजारी का फोन आ रहा था। मां काफी पूजा पाठ करती थी और अक्सर मंदिर जाती थी। शाम को लगभग चार बजे उसकी मां नहा रही थी तभी पुजारी का फोन उनके मोबाइल पर आया था। वह मां के मोबाइल पर आई कॉल रिसीव नहीं करता था, लेकिन उसने स्क्रीन पर पुजारी का नंबर देखा था। इसके बाद जब उसकी मां नहाकर बाहर निकली तो फिर पुजारी का फोन आया जिसके बाद मां मंदिर की तरफ चली गई। बेटे के अनुसार महिला घर से पैदल ही निकली थी। रात में लगभग साढ़े 11 बजे आरोपी उसे घर के दरवाजे पर डालकर चले गए।
विज्ञापन

बेटे ने बताया कि रात में पुजारी ने उसे दरवाजे पर आवाज लगाई थी। आवाज पहचानकर उसने दरवाजा खोला तो पुजारी ने बस केवल इतना कहा कि उसकी मां कुएं में गिर गई है। इतना कहकर तीनों लोग गाड़ी में बैठकर चले गए। जब उसने देखा तो उसकी मां की सांसे बंद थीं। पुजारी एक गद्दा और मां का मोबाइल भी वहीं फेंककर चला गया था। बेटे की बात को यदि सच माना जाए तो सवाल ये है कि आखिर सुबह से पुजारी महिला को फोन क्यों कर रहा था। उसका इरादा क्या था। क्या कहीं पहले से ही उसकी मंशा ये सब करने की तो नहीं थी। ऐसे कई सवाल हैं जिनके जवाब पुलिस को ढूंढने हैं। हालांकि पुलिस आरोपी की कॉल डिटेल खंगाल रही है, जिसके निकलने के बाद यह बात साफ हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव वाले बोले- पति के साथ निकली थी महिला
कुछ गांव वालों का ये भी कहना है कि शाम को महिला को घर से निकलते उन्होंने मंदिर को जाने वाले रास्ते पर देखा था, तब उसका पति भी उसके साथ था। हालांकि परिजन महिला के अकेले जाने की ही बात कह रहे हैं, लेकिन पति के साथ जाने की बात भी तमाम लोग कह रहे हैं। हालांकि इस बारे में महिला का पति कुछ भी बताने को तैयार नहीं है बल्कि वह तो कुछ बोल भी नहीं रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed