फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   badaun gang rape

तीन ग्रामीणों को थाने बुलाकर पूछताछ, चौथे संदिग्ध को छोड़ा

Sun, 10 Jan 2021 06:29 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 06:29 PM IST
विज्ञापन
badaun gang rape
उघैती (बदायूं)। सामूहिक दुष्कर्म और महिला की हत्या के मामले में पुलिस लगातार छानबीन कर रही है। लोगों को थाने बुलाकर पूछताछ की जा रही है। एक दिन पहले थाने बुलाई गईं महिलाओं को अभी छोड़ा नहीं गया है, लेकिन चौथे संदिग्ध को छोड़ दिया गया है। अभी तीन और लोगों को थाने बुलाकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

जब से ये मामला सुर्खियों में आया है। तब से पुलिस एक-एक बिंदु पर जांच कर रही है। सबसे पहले मामले में नामजद वेदराम पकड़ा गया था। उसके बाद जसपाल पुलिस के हत्थे चढ़ा। पुलिस ने उन्हें दूसरे दिन सुबह ही जेल भेज दिया। गुरुवार रात मुख्य आरोपी पकड़ा गया तो उसे शुक्रवार शाम जेल भेजा गया। इनके अलावा पुलिस की नजर में बहुत लोग आए हैं। इनमें से एक संदिग्ध सात जनवरी को पकड़ा गया था। बताया जा रहा था कि वारदात वाले दिन ये व्यक्ति भी धर्मस्थल पर मौजूद था। ये पूजा पाठ करने पहुंचा था। तब से पुलिस इससे पूछताछ कर रही थी। शनिवार को उसे परिवार वालों की सुपुर्दगी में सौंप दिया गया। उसके अलावा शुक्रवार को थाने बुलाई गई महिलाओं से शनिवार को भी पूछताछ चलती रही। शाम तक उन्हें छोड़ने की बात सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने शनिवार के गांव के तीन अन्य लोगों को थाने बुलाया है। अभी उनसे पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed