फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Badaun Crowd mobilized for conversion

Badaun: धर्मपरिवर्तन कराने के लिए जुटाई गई भीड़, कराई जा रही थी प्रार्थना सभा, हिंदू संगठनों का हंगामा

Wed, 01 Feb 2023 10:23 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला संवाद, बदायूं
अमर उजाला संवाद, बदायूं Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 01 Feb 2023 10:23 PM IST
सार

लालच देने वाले तुरंत एक कार में सवार होकर भाग गए। मकान मालिक का कहना है कि धर्म परिवर्तन करने को किसी को प्रेरित नहीं किया गया। लोग जिस धर्म में आस्था रखते हैं। उसी को मानते हैं। एसओ उसावां महेंद्र सिंह ने बताया कि धर्म परिवर्तन की सूचना पर उनकी टीम मौके पर पहुंच गई थी। 

विज्ञापन
Badaun Crowd mobilized for conversion
धर्मपरिवर्तन के लिए इसी घर में जुटाई गई भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के उसावां थाना क्षेत्र के गांव कैलोठा में बुधवार को धर्मपरिवर्तन कराने को एक घर में भीड़ जुटाई गई। इस पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। उन्होंने थाना पुलिस को कॉल करके बुला लिया लेकिन तब तक विशेष समुदाय के लोग वहां से कार लेकर भाग निकले। बहरहाल इस मामले में कोई पकड़ा नहीं गया है। पुलिस ने मामले की छानबीन करने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन


बजरंग दल के जिलाध्यक्ष पंकज सिंह के मुताबिक बुधवार दोपहर कैलोठा के एक घर में विशेष समुदाय के लोग आकर प्रार्थना सभा आयोजित कर रहे थे। उन्होंने रुपयों का लालच देकर काफी भीड़ जुटा ली थी। वह ग्रामीणों को धर्मपरिवर्तन कराने के लिए प्रेरित कर रहे थे। जिस मकान में यह कार्यक्रम चल रहा था, उसके मालिक का दामाद विशेष समुदाय के लोगों को लेकर आया था। वहीं लोगों को लालच दे रहे थे। इसी कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों की सूचना पर बजरंग दल के कार्यकर्ता वहां पहुंच गए। उन्होंने प्रार्थना सभा देखकर हंगामा कर दिया और पुलिस को सूचना दे दी। इससे प्रार्थना सभा में खलबली मच गई। वहां मौजूद लोग तितर- बितर हो गए।
विज्ञापन


लालच देने वाले तुरंत एक कार में सवार होकर भाग गए। मकान मालिक का कहना है कि धर्म परिवर्तन करने को किसी को प्रेरित नहीं किया गया। लोग जिस धर्म में आस्था रखते हैं। उसी को मानते हैं। एसओ उसावां महेंद्र सिंह ने बताया कि धर्म परिवर्तन की सूचना पर उनकी टीम मौके पर पहुंच गई थी। हंगामा करने वालों को शांत कराया गया है। अभी इस संबंध में कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसावां-हजरतपुर इलाके में कई जगह सामने आ चुके हैं मामले
उसावां और हजरतपुर थाना क्षेत्र में अब तक कई जगह धर्मपरिवर्तन कराने के मामले सामने आ चुके हैं। एक माह पहले भी इस तरह का एक मामला सामने आया था लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब फिर इस कैलोठा गांव का मामला सामने आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed