फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Badaun-Bareilly highway will be six lane, forest department started survey

बदायूं-बरेली हाईवे छह लेन करने के लिए वन विभाग ने शुरू किया सर्वे

Thu, 16 Jun 2022 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Badaun-Bareilly highway will be six lane, forest department started survey
बदायूं। गंगा एक्सप्रेस-वे के साथ बरेली-मथुरा हाईवे चौड़ीकरण को भी जिले में जल्द काम शुरू हो जाएगा। वन विभाग ने जिले की सीमा में आने वाले क्षेत्र में हाईवे के दोनों ओर वृक्षों का सर्वे शुरू कर दिया है। हालांकि, विभाग को अभी नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) की ओर से कई बिंदुओं पर सूचनाओं का इंतजार है। वृक्षों को चिह्नित वन विभाग करेगा, लेकिन इनके कटान के लिए अनुमति एनएचएआई को वन और पर्यावरण मंत्रालय से पोर्टल पर ऑनलाइन लेनी होगी।
विज्ञापन

बदायूं-बरेली के बीच करीब 48 किमी रोड का चौड़ीकरण 2015 में हुआ था। हाईवे को फोरलेन किया गया था। फोरलेन के मानकों को लेकर भी सवाल उठते रहे। इस हाईवे पर लगातार यातायात का दबाव बढ़ रहा है। 2019 में हाईवे को नेशनल हाईवे घोषित कर दिया गया। इसके बाद बरेली-मथुरा-भरतपुर हाईवे एनएचएआई के अधीन आ गया। अब मेरठ से प्रयागराज तक 594 किमी के गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण हो रहा है। एक्सप्रेस-वे के लिए काम दस अप्रैल से शुरू हो चुका है। एक्सप्रेस-वे बरेली को नहीं जोड़ रहा था, जबकि बरेली कई मायने में काफी अहमियत रखता है। बरेली में थल सेना और भारतीय वायु सेना के बेस के साथ एयरपोर्ट भी है।
विज्ञापन

गंगा एक्सप्रेस-वे बरेली-मथुरा हाईवे पर बदायूं के बिनावर के गांव कुतुबपुरथरा के पास से गुजरेगा। बदायूं में एक्सप्रेस-वे करीब 95 किमी दूरी तय करेगा। ऐसे में बरेली-मथुरा-भरतपुर नेशनल हाईवे को गंगा एक्सप्रेस-वे से बेहतर कनेक्टविटी की मांग भी उठ रही थी। विधानसभा चुनाव से पहले शासन ने बरेली-मथुरा हाईवे को विस्तारित कर छह लेन करने की स्वीकृति दे दी थी। अब इसके लिए काम भी शुरू होने जा रहा है। ऐसे में वन विभाग हाईवे के दोनों ओर आने वाले वृक्षों की प्रजातियों, उम्र आदि के हिसाब से गणना और सर्वे करने में जुट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरेली-मथुरा हाईवे छह लेन होना है। हाईवे के दोनों ओर वन भूमि पर काफी वृक्ष हैं। हालांकि, 2014-15 में हाईवे को फोरलेन किया गया था तब भी वृक्षों का कटान हुआ था। उसके बाद और पौध लगाए गए थे। एनएचएआई को हाईवे के दोनों ओर वृक्षों के कटान को वन एवं पर्यावरण मंत्रालय से अनुमति लेनी है। उससे पहले वन विभाग सर्वे कर प्रजाति, आयु समेत अन्य बिंदुओं पर वृक्षों के सर्वे का काम पूरा करेगा। - अशोक कुमार सिंह, डीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed